मोबाइल हो या लैपटॉप एक ही चार्जर से होंगे चार्ज, कॉमन चार्जर सॉल्यूशन के लिए सरकार बनाएगी एक्सपर्ट ग्रुप

सरकार ने यह साफ कर दिया है कि वह मोबाइल फोन में एक सामान्य चार्जिंग स्टैंडर्ड लागू करना चाहती है। हालांकि इसमें कोई समय सीमा निर्धारित नहीं हुई है

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 18 अगस्त 2022 13:11 IST
ख़ास बातें
  • सरकार मोबाइल फोन में एक सामान्य चार्जिंग स्टैंडर्ड लागू करना चाहती है।
  • सरकार इस मामले की स्टडी करने के लिए 3 एक्सपर्ट ग्रुप गठन करेगी।
  • ग्रुप लैपटॉप-टैबलेट, स्मार्टफोन-फीचर फोन और स्मार्टवॉच की जांच करेंगे।

Photo Credit: Pixabay/ Tomekwalecki

सरकार ने यह साफ कर दिया है कि वह मोबाइल फोन में एक सामान्य चार्जिंग स्टैंडर्ड लागू करना चाहती है। हालांकि इसमें कोई समय सीमा निर्धारित नहीं हुई है क्योंकि इसके लिए इंडस्ट्री के साथ भी सलाह की जरूरत है। इस मामले की स्टडी करने के लिए तीन एक्सपर्ट ग्रुप के गठन की उम्मीद है। बुधवार को सरकार ने कंपनियों के साथ शुरुआती बातचीत की, जिससे पता लगाया जा सके कि मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्ट स्पीकर, वायरलेस ईयरबड और स्मार्व वॉच समेत अन्य डिवाइसेज में इस प्रकार के स्टैंडर्ड को कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है।

कंज्यूमर्स अफेयर्स मिनिस्ट्री के अधिकारियों, इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माताओं और इंडस्ट्री हितधारकों के बीच मीटिंग में Dell और HP जैसे आईटी हार्डवेयर निर्माताओं ने इस फैसले का विरोध किया, जबकि स्मार्टफोन कंपनियों ने कहा कि सिवाय फीचर फोन के वे पहले से ही एक सामान्य स्टैंडर्ड के तौर पर यूएसबी-सी टाइप चार्जिंग पोर्ट इस्तेमाल कर रहे हैं।
Advertisement

मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि वे यह समझने के लिए 3 एक्सपर्ट ग्रुप बनाएंगे कि सामान्य स्टैंडर्ड कैसे लगाए जा सकता है। एक्सपर्ट ग्रुप तीन बड़े सेगमेंट लैपटॉप और टैबलेट, स्मार्टफोन और फीचर फोन और वियरेबल्स और स्मार्टवॉच की स्टडी करेंगे। मीटिंग में सैमसंग और ऐप्पल जैसे स्मार्टफोन ब्रांडों के अधिकारी, हार्डवेयर निर्माता एचपी, डेल और लेनोवो और फिक्की, सीआईआई और आईसीईए जैसी इंडस्ट्री ऑग्रेनाइजेशन के साथ-साथ आईआईटी-दिल्ली और आईआईटी-बीएचयू के रिप्रेजेंटेटिव मौजूद थे। 

आईटी हार्डवेयर मैन्युफैक्चरर्स ने एक सामान्य चार्जिंग स्टैंडर्ड रखने के सरकार के कदम पर जोर देते हुए कहा कि लैपटॉप पावर के मामले में अलग-अलग होते हैं और कई चार्जिंग स्टैंडर्ड के साथ आते हैं। वहीं कुछ लैपटॉप USB-C टाइप चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। अधिकतर बजट और हाई-एंड लैपटॉप बैरल-पिन चार्जर को ही सपोर्ट करते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Common Charger Solution, Mobile Charger, Laptop Charger

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  10. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.