Android स्मार्टफोन्स के लिए eSIM ट्रांसफर फीचर लाएगी Google 

GSMA के ग्लोबल स्टैंडर्ड पर बने इस फीचर से मोबाइल प्लान को नए फोन में ट्रांसफर करने के लिए फिजिकल SIM को बदलने की जरूरत नहीं होगी

विज्ञापन
Written by Himani Jha, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 मार्च 2023 15:22 IST
ख़ास बातें
  • एंड्रॉयड डिवाइसेज के लिए eSIM ट्रांसफर फीचर इस वर्ष के अंत तक शुरू होगा
  • कंपनी ने होम स्क्रीन पर सिंगल नोट विजेट Google Keep की भी घोषणा की है
  • Xiaomi 13 और 13 Pro मे डिजिटल कार कीज फीचर के लिए सपोर्ट है

Photo Credit: इससे यूजर्स के लिए अपने मोबाइल प्लान को किसी नए डिवाइस में ट्रांसफर करना आसान हो जाएगा

ग्लोबल टेक कंपनी Google ने Android के लिए कुछ नए फीचर्स की घोषणा की है। गूगल ने स्पेन के बार्सिलोना में चल रही Mobile World Congress (MWC) में इस वर्ष के अंत तक eSIM ट्रांसफर सपोर्ट लाने की भी जानकारी दी है। इससे यूजर्स के लिए अपने मोबाइल प्लान को किसी नए डिवाइस में ट्रांसफर करना आसान हो जाएगा। 

GSMA के ग्लोबल स्टैंडर्ड पर बने इस फीचर से मोबाइल प्लान को एक नए फोन में ट्रांसफर करने के लिए फिजिकल SIM को बदलने की जरूरत समाप्त हो जाएगी। गूगल ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया कि एंड्रॉयड डिवाइसेज के लिए नया eSIM ट्रांसफर फीचर इस वर्ष के अंत तक शुरू किया जाएगा। यह सपोर्ट पाने वाली पहली टेलीकॉम कंपनी Deutsche Telekom होगी। गूगल ने Samsung, OnePlus, Oppo और Xiaomi जैसे अपने पार्टनर ब्रांड्स के साथ नई एंड्रॉयड क्षमताओं की भी घोषणा की है। चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi के नए स्मार्टफोन्स Xiaomi 13 और 13 Pro को डिजिटल कार कीज फीचर के लिए सपोर्ट के साथ लॉन्च किया गया है। OPPO Find N2 Flip और OnePlus 11 में Nearby Share फीचर है। 
Advertisement

कंपनी ने होम स्क्रीन पर सिंगल नोट विजेट Google Keep की भी घोषणा की है। इसके अलावा Wear OS से यूजर्स वॉच पर केवल एक टैप से नोट्स बना सकेंगे। भारत में Google के खिलाफ पिछले वर्ष कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) के फैसले का Android डिवाइसेज पर असर पड़ सकता है। इस फैसले से गूगल को देश में सैमसंग और शाओमी जैसे ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स (OEM) के साथ अपने सॉफ्टवेयर लाइसेंसिंग एग्रीमेंट्स को संशोधित करना होगा।  

एक लीक हुई रिपोर्ट के अनुसार, डिवाइस मैन्युफैक्चरर्स स्मार्टफोन, टैबलेट्स जैसे एंड्रॉयड डिवाइसेज को देश में ग्लोबल MADA (मोबाइल एप्लिकेशन डिस्ट्रीब्यूशन लाइसेंस) के तहत रिलीज करना जारी रख सकते हैं या नए IMADA लाइसेंस को चुन सकते हैं। ऐसा कहा जा कहा है कि IMADA भारत में जरूरतों के अनुसार बनाया गया नया एग्रीमेंट है जिसमें OEM प्रत्येक नए एंड्रॉयड फोन के साथ आने वाले गूगल के 11 ऐप्स के प्री-इंस्टॉलेशन से हटना चुन सकते हैं। IMADA के तहत सर्च बार, गूगल ऐप्स का फोल्डर भी डिवाइस की होमस्क्रीन पर रखने की जरूरत नहीं होगी। इसके अलावा यूजर्स फोन को सेटअप करने पर अपने डिफॉल्ट सर्च इंजन को भी चुन सकेंगे। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Feature, eSIM, Google, Market, Samsung, CCI, Android, Xiaomi, MWC, Apps, Launch
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  2. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  3. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  4. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
  5. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
  2. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  3. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  4. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
  5. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  6. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  8. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  9. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  10. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.