गूगल का नया सिक्योरिटी अपडेट जारी, दूर करेगा नेक्सस डिवाइस की कमियों को

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 2 अगस्त 2016 16:53 IST
गूगल ने अगस्त के लिए एंड्रॉयड सिक्योरिटी अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है। ये ओटीए अपडेट धीरे-धीरे नेक्सस डिवाइस के लिए उपलब्ध होंगी। वहीं ओटीए अपडेट फाइल और फैक्ट्री इमेज को गूगल डेवलेपर वेबसाइट पर पहले लही उपलब्ध करा दिया गया है।

अगस्त एंड्रॉयड सिक्योरिटी अपडेट में सुरक्षा से जुड़ी कई परेशानियों को दूर किया गया है। इनमें स्टेजफ्राइट से जुड़ी परेशानी भी शामिल है। एंड्रॉयड वेबसाइट पर अगस्त के लिए जारी किए गए एंड्रॉयड सिक्योरिटी बुलेटिन के मुताबिक, ''इन सभी समस्याओं में सबसे बड़ी समस्या सीधे तौर पर सुरक्षा से जुड़ी है जिससे प्रभावित डिवाइस पर ईमेल, वेब ब्राउज़िंग और मीडिया फाइल के प्रोसेस होते समय एमएमएस के जरिए रिमोट कोड एग्ज़िक्यूशन किया जा सकता है।''

हालांकि, कंपनी का कहना है कि फिलहाल ग्राहकों से इन मुद्दे की वजह से किसी परेशानी की शिकायत नहीं मिली है।

गूगल का दावा है कि सभी पार्टनर को 6 जुलाई 2016 से पहले ही बुलेटिन में इन परेशानियों के बारे में बता दिया गया था। इसके अलावा गूगल ने कहा, ''जरूरत के हिसाब से इन परेशानियों के लिए एंड्रॉयड ओपन सोर्स प्रोजेक्ट (एओएसपी) के लिए अगले 48 घंटे के अंदर सोर्स कोड पैच जारी किए जाएंगे। ''
Advertisement

हालांकि, इन अपडेट को आमतौर पर जारी होने में दो हफ्ते से ज्यादा का समय लग जाता है। जो यूज़र इन सिक्योरिटी अपडेट को अभी लेना चाहते हैं वो ओटीए अपडेट फाइल डाउनलोड या साइडलोड कर या फैक्ट्री इमेज फ्लैश के जरिए ऐसा कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.