Google Pixel Tag भारत में लॉन्च, खोया सामान ढूंढने के आएगा काम, एक आवाज पर बजेगा अलार्म!

Google Pixel Tag भारत में कंपनी के पहले Bluetooth Tracker के तौर पर लॉन्च हुआ है। इसमें UWB, Find Hub और एक साल से ज्यादा चलने वाली बैटरी मिलती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 अगस्त 2026 08:18 IST
ख़ास बातें
  • Google Pixel Tag वॉयस कमांड के जरिए भी अलार्म बजा सकता है
  • इसमें UWB और Bluetooth Channel Sounding का सपोर्ट मिलता है
  • बैटरी एक साल से ज्यादा चलने का दावा किया गया है

Google Pixel Tag की भारत में कीमत 3,799 रुपये है

Photo Credit: Google

Google ने भारत में अपना पहला Bluetooth Tracker Pixel Tag लॉन्च कर दिया है। यह छोटा ट्रैकर ब्लूटूथ चैनल साउंडिंग और अल्ट्रा-वाइडबैंड (UWB) कनेक्टिविटी के साथ आता है, जिससे खोई हुई चीजों की सटीक लोकेशन पता लगाने में मदद मिलती है। Pixel Tag को Google के Find Hub में इंटीग्रेट किया गया है, जहां यूजर्स अपने Pixel फोन की मदद से इसे ढूंढ सकते हैं। इसमें बिल्ट-इन स्पीकर, एक बटन और एक साल से ज्यादा चलने वाली बदली जा सकने वाली बैटरी भी दी गई है।

Google Pixel Tag Android 9 और इसके बाद के वर्जन पर चलने वाले डिवाइसेज के साथ कम्पैटिबल है। इसमें Accelerometer दिया गया है और इसका बॉडी पॉलीकार्बोनेट और मेटल से बना है। इसका साइज 28x46.1x5.4mm और वजन करीब 11.8 ग्राम है।

Advertisement

Pixel Tag को Find Hub के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। यूजर अपने Pixel फोन पर Find Hub खोलकर ट्रैकर की लोकेशन देख सकते हैं। इसमें दिशात्मक गाइडेंस भी दी जाती है, जिससे यूजर को पता चल सकता है कि Pixel Tag किस दिशा में है और वह उससे कितनी दूरी पर है।

ट्रैकर में Bluetooth Channel Sounding और Ultra-Wideband कनेक्टिविटी दी गई है। इसके अलावा Google Pixel डिवाइसेज के साथ Fast Pair का सपोर्ट मिलता है, जिससे इसे फोन के साथ सेटअप करना आसान हो जाता है।

Google Pixel Tag सिर्फ किसी सामान को ढूंढने के लिए ही नहीं है। इसमें एक बटन दिया गया है, जिसे दबाने पर इससे जुड़े Pixel फोन में अलार्म बज सकता है। खास बात यह है कि फोन Silent Mode पर होने के बावजूद अलार्म सुनाई देगा।

Advertisement

ट्रैकर में बिल्ट-इन स्पीकर भी दिया गया है। अगर Pixel Tag कहीं खो जाए, तो यूजर अपने Pixel फोन में Find Hub ऐप के जरिए इसमें आवाज बजा सकते हैं। इसके अलावा Google Pixel फोन पर Gemini को कहकर भी Pixel Tag में अलार्म बजाया जा सकता है।

Google Pixel Tag में बदली जा सकने वाली CR2032 कॉइन सेल बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी एक साल से ज्यादा समय तक चल सकती है। बैटरी खत्म होने पर यूजर इसे खुद बदल सकते हैं।

ट्रैकर को IP67 रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रहता है। कंपनी के मुताबिक Pixel Tag को 1 मीटर तक गहरे पानी में 30 मिनट तक रखा जा सकता है।

Advertisement

Google Pixel Tag की भारत में कीमत एक यूनिट वाले पैक के लिए 3,799 रुपये रखी गई है, जबकि चार Pixel Tag वाले पैक की कीमत 12,900 रुपये है। यह ट्रैकर Fog कलर में उपलब्ध होगा और नवंबर से Google India के ऑनलाइन स्टोर के जरिए बिक्री के लिए आएगा। कंपनी ने इसके साथ एक साल की वारंटी दी है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  6. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  7. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  8. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  9. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  10. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.