Google Pixel Fold 2 में मिलेगी 8.02 इंच की बड़ी डिस्प्ले, जानें सबकुछ

Google कथित तौर पर इस साल दूसरा फोल्डेबल जारी करने की तैयारी कर रहा है। Pixel Fold 2 को मई में कंपनी के वार्षिक डेवलपर सम्मेलन में शोकेस किए जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 मार्च 2024 13:36 IST
ख़ास बातें
  • Google कथित तौर पर इस साल दूसरा फोल्डेबल जारी करने की तैयारी कर रहा है।
  • Google Pixel Fold 2 में 8.02 इंच की इनर डिस्प्ले होगी।
  • Google Pixel Fold 2 में Pixel Fold से बड़ी डिस्प्ले दी जाएगी।

Google Pixel Fold में 5.8 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Google

Google कथित तौर पर इस साल दूसरा फोल्डेबल जारी करने की तैयारी कर रहा है। Pixel Fold 2 को मई में कंपनी के वार्षिक डेवलपर सम्मेलन में शोकेस किए जाने की उम्मीद है। बीते साल के Google Pixel Fold की तुलना में इसमें कई सुधार मिलने की उम्मीद है। किसी भी आधिकारिक घोषणा से पहले DSCC विश्लेषक रॉस यंग ने फोल्डेबल फोन के बारे में कुछ जानकारी लीक की है। उनका दावा है कि Pixel Fold 2 में टैबलेट के साइज की स्क्रीन होगी। कहा जा रहा है कि यह 8.02 इंच के फोल्डेबल डिस्प्ले के साथ आएगा।

एक्स पर रॉस यंग ने पोस्ट किया कि Pixel Fold 2 में अपने पिछले मॉडल की तुलना में बड़े डिस्प्ले होंगे। इसमें 8.02 इंच की फोल्डेबल स्क्रीन और 6.29 इंच की कवर स्क्रीन मिलने की बात है। कहा जाता है कि बुक-स्टाइल फोल्डेबल के लिए पैनल का प्रोडक्शन अप्रैल में शुरू होगा। यंग के अनुसार, Pixel Fold 2 की दोनों स्क्रीन Pixel Fold से काफी बड़ी होंगी। Pixel Fold में 7.6 इंच की इंटरनल फोल्डेबल डिस्प्ले और 5.8 इंच की आउटर डिस्प्ले है।
Advertisement

Pixel Fold 2 की घोषणा मई में Google I/O इवेंट में या अक्टूबर में Pixel 9 सीरीज लॉन्च इवेंट के दौरान होने की उम्मीद है। इसके Tensor G4 SoC और 16GB RAM के साथ आने की उम्मीद है। Pixel Fold 2 स्मार्टफोन की आगामी Galaxy Z Fold 6 और अन्य आगामी फोल्डेबल्स से टक्कर होगी।

Google Pixel Fold बीते साल मई में Google I/O 2023 इवेंट में लॉन्च किया गया था, जिसके 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत $1,799 (लगभग 1,47,500 रुपये) है। Google Pixel Fold फोन Google Tensor G2 SoC पर काम करता है जो कि Titan M2 सिक्योरिटी चिप और 12GB LPDDR5 RAM के साथ जुड़ा हुआ है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी वाइड-एंगल कैमरा, 10.8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 10.8 मेगापिक्सल का ड्यूल पीडी टेलीफोटो कैमरा है। वहीं सेल्फी के लिए 9.5 मेगापिक्सल का कैमरा और 8 मेगापिक्सल का इनर सेल्फी कैमरा है। इसमें 4,821mAh की बैटरी है जो कि 30W चार्जिंग और वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.60 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor G2

फ्रंट कैमरा

9.5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 10.8-मेगापिक्सल + 10.8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4821 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2208x1840 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  4. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  5. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  2. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  3. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  5. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  6. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  7. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  8. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  9. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  10. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.