Google Pixel Fold 2 में होगा OnePlus Open से भी बड़ा 8.02 इंच का डिस्प्ले! लीक में खुलासा

Google Pixel Fold के बाद कंपनी अब Google Pixel Fold 2 रिलीज करने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 मार्च 2024 10:53 IST
ख़ास बातें
  • यहां कंपनी इसमें 8.02 इंच का डिस्प्ले देने जा रही है
  • अनुमान है कि कंपनी यूजर को एक ज्यादा उपयोगी डिस्प्ले देने की कोशिश में है
  • कहा जा रहा है कि कंपनी इसमें Tensor G4 चिपसेट देगी

पिक्सल फोल्ड में 5.8 इंच डिस्प्ले दिया गया था।

Photo Credit: Google

फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को लेकर पिछले दिनों खबरें आ रही थीं कि कंपनियां अब फोल्डेबल पर फोकस हटाने के बारे में सोच रही हैं। इनमें Vivo, OnePlus जैसी कंपनियों के बारे में कहा गया कि कंपनी मार्केट के इस सेग्मेंट से हाथ खींच सकती हैं। लेकिन Google का ऐसा कोई इरादा अभी नहीं लग रहा है। Google Pixel Fold के बाद कंपनी अब Google Pixel Fold 2 रिलीज करने की तैयारी कर रही है। फोन के बारे में लीक्स का सिलसिला चल रहा है। लेटेस्ट अपडेट में स्मार्टफोन के डिस्प्ले और डिजाइन के बारे में अहम जानकारी मिलती है। 

Pixel Fold 2 के लॉन्च में अभी समय है, लेकिन इसे लेकर लीक्स आने लगे हैं। लेटेस्ट अपडेट में पता चलता है कि कंपनी पुराने मॉडल की तुलना में इसके डिजाइन में बदलाव कर सकती है। इससे पहले फोन के जो रेंडर लीक हुए थे उनमें इसका बाहरी डिस्प्ले 6.4 इंच का बताया गया था। लेकिन अब एनालिस्ट Ross Young ने दावा किया है कि यह डिस्प्ले 6.29 इंच का होगा। यानी कि थोड़ा छोटा होगा बाहरी डिस्प्ले, लेकिन पुराने मॉडल से जाहिर तौर पर बड़ा होगा।  

Advertisement
पिक्सल फोल्ड में 5.8 इंच डिस्प्ले दिया गया था। लेकिन इससे भी बड़ा बदलाव पिक्सल फोल्ड 2 की भीतरी डिस्प्ले में देखने को मिलने वाला है। पुराने मॉडल में जहां 7.6 इंच का डिस्प्ले था, यहां कंपनी इसे 8.02 इंच का करने जा रही है। माना जाए कि कंपनी OnePlus Open को पीछे छोड़ने जा रही है। क्योंकि वनप्लस ओपन में बाहरी डिस्प्ले 6.31 इंच का है, जबकि भीतरी डिस्प्ले 7.82 इंच का है। अनुमान है कि कंपनी यूजर को एक ज्यादा उपयोगी डिस्प्ले देने की कोशिश में है जिसमें मल्टीटास्किंग, और मीडिया एंटरटेनमेंट का ज्यादा अच्छा एक्सपीरियंस मिलेगा। 

Google Pixel Fold 2 के लिए कहा जा रहा है कि कंपनी इसमें Tensor G4 चिपसेट देगी। वहीं रॉस यंग का कहना है कि डिस्प्ले का प्रोडक्शन कंपनी अप्रैल में ही शुरू कर देगी। उस हिसाब से फोन मई के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि कंपनी क्या समय चुनती है यह देखने वाली बात होगी। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.60 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor G2

फ्रंट कैमरा

9.5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 10.8-मेगापिक्सल + 10.8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4821 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2208x1840 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim and light foldable design
  • Excellent displays
  • Plenty of raw performance
  • Good for gaming
  • Speedy wired charging
  • Well-rounded cameras
  • Excellent battery life
  • Bad
  • No wireless charging
  • Basic IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.82 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2,440x2,268 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  2. Honor ला रही दो डिस्प्ले वाला नया फोन! 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  6. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  8. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.