Google Pixel 9a को मिला एक और सर्टिफिकेशन, इन फीचर्स के साथ मार्च में होगा लॉन्च!

Google Pixel 9a आउट ऑफ द बॉक्स Android 15 के साथ लॉन्च होगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 फरवरी 2025 17:11 IST
ख़ास बातें
  • Google Pixel 9a संभावित रूप से मार्च में दस्तक दे सकता है।
  • फोन को EMVCo सर्टिफिकेशन में देखा गया है।
  • यह Android 15 के साथ आउट ऑफ द बॉक्स लॉन्च होगा।

Google Pixel 8a में 6.1 इंच की OLED डिस्प्ले है।

Google Pixel 9a लॉन्च के काफी करीब बताया जा रहा है। फोन को लेकर आए दिन लीक्स देखने को मिल रहे हैं। इन लीक्स में इसकी स्पेसिफिकेशंस और प्राइसिंग तक का खुलासा हो चुका है। Google Pixel 9a मार्च में रिलीज हो सकता है। अब इसे एक और सर्टिफिकेशन में देखा गया है। कयास है कि फोन में 6.285 इंच का OLED पैनल मिल सकता है। इसमें फुलएचडी प्लस रिजॉल्यूशन होगा। फोन में 2700 निट्स की पीक ब्राइटनेस होगी। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 15 के साथ आ सकता है। लेटेस्ट सर्टिफिकेशन में कौन से फीचर्स का खुलासा हुआ है, आइए जानते हैं। 

Google Pixel 9a संभावित रूप से मार्च में दस्तक दे सकता है। अब इस फोन को EMVCo सर्टिफिकेशन में देखा गया है। फोन का मॉडल नम्बर यहां GTF7P मेंशन (via) किया गया है। फोन के बारे में पता चलता है कि यह Android 15 के साथ आउट ऑफ बॉक्स लॉन्च होगा। फोन का कमर्शियल नेम यहां पर TG4 बताया गया है। इसके अलावा फोन के बारे में और कौन खास स्पेसिफिकेशन यहां पर पता नहीं चलता है। लेकिन सर्टिफिकेशन में स्पॉट होना बताता है कि यह बहुत जल्द लॉन्च होने वाला है। 

Google Pixel 9a को लेकर हालिया रिपोर्ट में इसकी प्राइसिंग का खुलासा भी किया गया था। फोन का 128 जीबी वेरिएंट 499 डॉलर (लगभग 43,000 रुपये), और 256 जीबी वेरिएंट 599 डॉलर (लगभग 52,000 रुपये) में आने की संभावना है। फोन Obsidian, Porcelain, Iris, और Peony शेड्स में आ सकता है। 

Google Pixel 9a में 6.285 इंच का OLED पैनल मिल सकता है। इसमें फुलएचडी प्लस रिजॉल्यूशन होगा। फोन में 2700 निट्स की पीक ब्राइटनेस होगी। कैमरा के लिए रियर में 48MP का मेन सेंसर आ सकता है जिसमें OIS फीचर भी होगा। साथ में 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस आ सकता है। सेल्फी के लिए फोन 13MP Sony IMX712 फ्रंट सेंसर के साथ आ सकता है। 
Advertisement

फोन में Tensor G4 प्रोसेसर आ सकता है। इसमें 5100mAh की बैटरी और 23W वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिल सकती है। इसके अलावा फोन में 7.5W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और IP68 रेटिंग जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.