Google Pixel 9a पर बंपर डिस्काउंट, 12 हजार रुपये सस्ता खरीदें 50MP कैमरा वाला फोन

अगर आप Google Pixel 9a खरीदने का सोच रहे हैं तो इस वक्त भारी बचत हो सकती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 जून 2026 09:22 IST
ख़ास बातें
  • Google Pixel 9a में 6.3 इंच की एक्टुआ pOLED डिस्प्ले मिलती है।
  • Google Pixel 9a में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Google Pixel 9a में Tensor G4 प्रोसेसर दिया गया है।

Google Pixel 9a में 6.3 इंच की एक्टुआ pOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Google

अगर आप Google Pixel 9a खरीदने का सोच रहे हैं तो इस वक्त भारी बचत हो सकती है। ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर Google Pixel 9a को भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है, क्योंकि यह फोन कीमत में कटौती के साथ लिस्ट है और बैंक ऑफर से अतिरिक्त बचत हो रही है। Pixel 9a में 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Google Pixel 9a पर ऑफर्स से लेकर प्रभावी कीमत और स्पेसिफिकेशंस आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Google Pixel 9a Price & Offers

Google Pixel 9a का 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 39,999 रुपये में लिस्टेड है। बैंक ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट एसबीआई बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 2 हजार रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 37,999 रुपये हो जाएगी। यह स्मार्टफोन मार्च, 2025 में 49,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, जिस हिसाब से 12 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में 35,600 रुपये तक बचत भी हो सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।

Advertisement

Google Pixel 9a Features Specifications

Google Pixel 9a में 6.3 इंच की एक्टुआ pOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2424 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2700 निट्स पीक ब्राइटनेस है। यह स्मार्टफोन Tensor G4 प्रोसेसर से लैस किया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 154.7 मिमी, चौड़ाई 73.3 मिमी, मोटाई 8.9 मिमी और वजन 185.9 ग्राम है।

कैमरा सेटअप के मामले में Pixel 9a के रियर में f/1.7 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी, जीपीएस, NavIC और यूएसबी 3.2 टाइप-सी पोर्ट मिलता है।

Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Minimal design with IP68 rating
  • Really good cameras
  • Very good battery life
  • Clean UI and seven years of OS updates
  • Good display
  • Doesn’t heat much
  • Bad
  • Thick display bezels with dated glass protection
  • Slow charging
  • 8GB RAM isn’t enough
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor G4

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2424 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.