13 हजार सस्ता खरीदें 48MP कैमरा वाला Pixel फोन, बड़ा डिस्काउंट ऑफर

Pixel 9a में 5,100mAh की बैटरी है जो Google के 45W चार्जर के साथ आती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 मार्च 2026 09:57 IST
ख़ास बातें
  • Google Pixel 9a को बैंक ऑफर लगाकर अतिरिक्त छूट के साथ खरीदने का मौका
  • Pixel 9a में 5,100mAh की बैटरी है
  • एक बार चार्ज करने पर 30 घंटे से ज्यादा की बैटरी लाइफ

Google Pixel 9a में 6.3 इंच (1.080x2,424 पिक्सल) एक्टुआ (pOLED) डिस्प्ले है

Google का पॉपुलर Pixel स्मार्टफोन Google Pixel 9a लगभग एक साल पहले लॉन्च हुआ था। अब इस फोन को डिस्काउंट प्राइस के साथ खरीदा जा सकता है। फोन को वर्तमान में ऑनलाइन खरीदने पर भारी छूट ली जा सकती है जिसके लिए आपको एक छोटा सा काम करना होगा। फोन के एमआरपी पर सीधा डिस्काउंट तो है ही, इसके अलावा एक बैंक ऑफर लगाकर इसे अब तक की सबसे सस्ती कीमत में खरीदा जा सकता है। फोन में 5100mAh की विशाल बैटरी है। Google Tensor G4 चिपसेट की पावर इसमें मिलती है। इस धांसू फोन को बड़े डिस्काउंट के साथ कैसे खरीदें, आइए आपको बताते हैं। 

Google Pixel 9a Discount Price Best Deal

Google Pixel 9a को इस वक्त सबसे बड़े डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। फोन का MRP 49,999 रुपये है लेकिन विजय सेल्स ने फोन को 20% डिस्काउंट के साथ 39,999 रुपये में लिस्ट किया है। यानी एमआरपी से यह 10 हजार रुपये सस्ते में लिस्टेड है। लेकिन यहीं पर ऑफर खत्म नहीं होता है। फोन के साथ कंपनी ने बैंक ऑफर भी दिया है। 

Advertisement

Google Pixel 9a Bank Offer Price Discount

Google Pixel 9a को अगर आप बैंक ऑफर लगाकर खरीदते हैं तो अतिरिक्त छूट पा सकते हैं। फोन को अगर आप HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदते हैं तो इस पर 3000 रुपये तक की एक्स्ट्रा छूट पा सकते हैं। इसके बाद फोन को पूरे 13000 रुपये के डिस्काउंट के साथ आप खरीद सकते हैं। 
 

Google Pixel 9a Specifications

Google Pixel 9a में 6.3 इंच (1.080x2,424 पिक्सल) एक्टुआ (pOLED) डिस्प्ले है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 2,700nits तक की पीक ब्राइटनेस और गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन है। Google का कहना है कि इसे सात साल तक OS और सुरक्षा अपडेट मिलेंगे। स्मार्टफोन Tensor G4 चिप से लैस किया गया है, जिसे Titan M2 सिक्योरिटी कोप्रोसेसर के साथ जोड़ा गया है। इसमें 8GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज है। 

Advertisement

Pixel 9a 1/2-इंच सेंसर, ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS), क्लोज्ड-लूप ऑटोफोकस और f/1.7 अपर्चर के साथ 48-मेगापिक्सल के मेन रियर कैमरे से लैस है। यह 8x तक सुपर रेज जूम को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, सेटअप में एक 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और f/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस भी है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा है।

Pixel 9a में 5,100mAh की बैटरी है जो Google के 45W पावर एडॉप्टर और 7.5W वायरलेस (Qi) चार्जिंग के साथ इस्तेमाल किए जाने पर 23W पर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Google का कहना है कि हैंडसेट एक बार चार्ज करने पर 30 घंटे से ज्यादा की बैटरी लाइफ देता है और एक्सट्रीम बैटरी सेवर मोड चालू होने पर 100 घंटे तक की बैटरी लाइफ देता है। 
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Minimal design with IP68 rating
  • Really good cameras
  • Very good battery life
  • Clean UI and seven years of OS updates
  • Good display
  • Doesn’t heat much
  • Bad
  • Thick display bezels with dated glass protection
  • Slow charging
  • 8GB RAM isn’t enough
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor G4

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2424 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  2. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  2. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  3. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  4. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  5. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  6. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  7. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  8. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  9. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  10. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.