Google Pixel 9, Pro, Pixel 9 Pro XL, Pixel 9 Pro Fold के स्पेसिफिकेशंस लीक

Google Pixel 9 में 6.3 इंच डिस्प्ले और 12GB RAM होगी, जबकि Pixel 9 Pro में 6.3-इंच की डिस्प्ले 16GB RAM होगी

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 जुलाई 2024 18:00 IST
ख़ास बातें
  • Google Pixel 9 में 6.3 इंच डिस्प्ले और 12GB RAM दी जाएगी।
  • Google Pixel 9 Pro में 6.3 इंच की डिस्प्ले 16GB RAM दी जाएगी।
  • Google Pixel 9 Pro XL में 16GB RAM के साथ 6.8 इंच की डिस्प्ले दी जाएगी।

Google Pixel 8 Pro में 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Google

Google Pixel 9 सीरीज 13 अगस्त को आयोजित होने वाले कंपनी के हार्डवेयर लॉन्च इवेंट में पेश होने की उम्मीद है। लॉन्च होने से पहले सीरीज के स्मार्टफोन की कथित मार्केटिंग फोटो से डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है। Pixel 9, Pixel 9 Pro, Pixel 9 Pro XL और Pixel 9 Pro Fold मॉडल 4 कलर ऑप्शन में आने की उम्मीद है। ये Google की नई Tensor G4 चिप पर बेस्ड होने की भी उम्मीद है। Pixel 9 में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है, जबकि Pixel 9 Pro में तीन रियर कैमरे मिलने की उम्मीद है।

टिप्सटर स्टीव एच.मैकफली (@OnLeaks) ने 91Mobiles के साथ Pixel 9 सीरीज की मार्केटिंग इमेज लीक की है। रेंडरर्स से स्मार्टफोन के डार्क ग्रे, लाइट ग्रे, पिंक और ऑफ-व्हाइट कलर ऑप्शन में आने का सुझाव मिलता है। ऐसा लग रहा है कि इनमें सेल्फी कैमरे के लिए होल-पंच कटआउट वाली डिस्प्ले मौजूद है।
Advertisement

स्मार्टफोन में ग्लोसी ऐजेस भी नजर आ रहे हैं जबकि बैक पैनल मैट फिनिश वाला लग रहा है। ऐसा लग रहा है कि Pixel 9 Pro, Pixel 9 Pro XL और Pixel 9 Pro Fold में रियर में तीन कैमरे हैं, जबकि Pixel 9 में दो रियर कैमरे मिलेंगे।


Google Pixel 9 Series Specifications


लीक हुई प्रमोशनल फोटो के अनुसार, Google Pixel 9 में 6.3 इंच की डिस्प्ले और 12GB RAM होगी, जबकि Pixel 9 Pro में 6.3 इंच की डिस्प्ले 16GB RAM होगी और Pixel 9 Pro XL में 16GB RAM के साथ 6.8 इंच की डिस्प्ले दी जाएगी। Pixel 9 Pro Fold में 16GB RAM के साथ 6.3 इंच डिस्प्ले कवर डिस्प्ले और 8 इंच की प्राइमरी डिस्प्ले आ सकती है। उम्मीद है कि सभी स्मार्टफोन Google की नई Tensor G4 चिप के साथ आएंगे।
Advertisement

कथित मार्केटिंग इमेज में Pixel 9 में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप का खुलासा हुआ है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 48 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा शामिल है। वहीं फ्रंट में 10.5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरे मिल सकता है। वहीं Pixel 9 Pro और Pixel 9 Pro XL में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और दो 48 मेगापिक्सल कैमरा शामिल हैं। दोनों स्मार्टफोन्स के फ्रंट में 42 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिल सकता है। इस बीच Pixel 9 Pro Fold में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 10.5-मेगापिक्सल कैमरा और 10.8 मेगापिक्सल की तीसरा कैमरा शामिल होगा। सेल्फी के लिए 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
Advertisement

Pixel 9 सीरीज में Google के जेमिनी AI असिस्टेंट और सर्कल टू सर्च के अलावा Pixel स्क्रीनशॉट और इमरजेंसी SOS जैसे फीचर्स शामिल हैं। ग्राहकों को 7 साल के सिक्योरिटी अपडेट और पिक्सेल फीचर ड्रॉप अपडेट मिलने की उम्मीद है। इसमें 1 साल के लिए Google के AI मॉडल जेमिनी एडवांस्ड तक फ्री एक्सेस शामिल हो सकता है। Pixel 9 Pro XL के बॉक्स में एक मीटर यूएसबी टाइप-सी से यूएसबी टाइप-सी केबल शामिल होगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  2. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  4. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  5. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  3. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  4. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  5. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  6. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  8. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  9. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  10. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.