Google Pixel 10 Pro Fold लॉन्च होते ही Pixel 9 Pro Fold हुआ सस्ता, मिल रहा 53 हजार का डिस्काउंट

Google Pixel 10 Pro Fold लॉन्च होने के बाद Google Pixel 9 Pro Fold पर डिस्काउंट मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 अगस्त 2025 09:05 IST
ख़ास बातें
  • Google Pixel 9 Pro Fold में 8 इंच LTPO OLED इनर डिस्प्ले है।
  • Google Pixel 9 Pro Fold में 48 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा है।
  • Google Pixel 9 Pro Fold में 4,650mAh बैटरी दी गई है।

Google Pixel 9 Pro Fold में 48 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Google

Google ने हाल ही भारतीय बाजार में अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Google Pixel 10 Pro Fold लॉन्च किया है, जिसके बाद Google Pixel 9 Pro Fold डिस्काउंट पर मिल रहा है। अगर आप अधिक कीमत होने के वजह से गूगल का लेटेस्ट फोल्डेबल फोन नहीं खरीद पा रहे हैं तो बीते साल आया Pixel 9 Pro Fold भी बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। आइए Google Pixel 9 Pro Fold पर मिलने वाली डील और ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Google Pixel 9 Pro Fold Price & Offers

Google Pixel 9 Pro Fold का 16GB RAM+256GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 1,29,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि अगस्त, 2024 में 1,72,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर की बात करें तो HDFC Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10,000 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 1,19,999 रुपये हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर में 55,850 रुपये कीमत कम हो सकती है। एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। यह फोन लॉन्च कीमत से 53,000 रुपये सस्ता मिल रहा है।

Google Pixel 9 Pro Fold Specifications

Google Pixel 9 Pro Fold में 8 इंच LTPO OLED Super Actua Flex इनर डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2,076x2,152 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,700 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं 6.3 इंच की OLED Super Actua डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080x2,424 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,700 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में Google Tensor G4 चिपसेट दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में 4,650mAh बैटरी दी गई है, जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

कैमरा सेटअप के लिए Pixel 9 Pro Fold  के रियर में f/1.7 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा, ऑटोफोकस और f/2.2 अपर्चर के साथ 10.5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और f/3.1 अपर्चर के साथ 10.8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f.2.2 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का पहला फ्रंट कैमरा और f.2.2 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का दूसरा फ्रंट कैमरा है। इस फोन में  5G, 4G LTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी 3.2 टाइप सी पोर्ट शामिल हैं।

Advertisement

Google Pixel 9 Pro Fold की कीमत कितनी है?

Google Pixel 9 Pro Fold का 16GB RAM+256GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 1,29,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।

Google Pixel 9 Pro Fold में कौन सा प्रोसेसर है?

Google Pixel 9 Pro Fold में Google Tensor G4 चिपसेट दिया गया है।

Advertisement

Google Pixel 9 Pro Fold में कैसी बैटरी है?

Google Pixel 9 Pro Fold में 4,650mAh बैटरी दी गई है।

Google Pixel 9 Pro Fold में कैसा कैमरा है?

Google Pixel 9 Pro Fold में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim and premium IPX8-rated design
  • Bloatware-free software
  • 7 years of software and security updates
  • Tons of AI features to fiddle with
  • Secure face unlock
  • Bad
  • A bit heavy even for a foldable
  • UI stutters randomly
  • Average cameras
  • Only 256GB storage variant
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

8.00 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor G4

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 10.5-मेगापिक्सल + 10.8-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4650 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2152x2076 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  2. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  3. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  4. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  5. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  6. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  7. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
  8. चीन में वजन उठाते-उठाते ‘मर गया’ रोबोट! जजों की टेबल पर जा गिरा, VIDEO वायरल
  9. Starlink का सैटेलाइट इंटरनेट, भारत में काम शुरू, बेंगलुरु में बनने लगी टीम
  10. 7050mAh बैटरी वाले iQOO Z11 की आज से सेल शुरू, लिमिटेड समय के लिए मिल रही है ₹4 हजार की छूट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.