Google Pixel 8a लॉन्च से पहले चार आकर्षक रंगों में आया नजर, फोटो लीक!

Google Pixel 8a में Tensor G3 चिपसेट दिया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 अप्रैल 2024 15:17 IST
ख़ास बातें
  • Google Pixel 8a में Tensor G3 चिपसेट दिया जा सकता है।
  • स्मार्टफोन में 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले मिल सकता है
  • रियर में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है।

लॉन्च से पहले फोन चार कलर में नजर आया है।

Photo Credit: Android Headlines

Google Pixel 8a स्मार्टफोन Google की ओर से Google I/O इवेंट में लॉन्च किया जा सकता है। यह इवेंट कंपनी मई में करने जा रही है। फोन के बारे में अभी तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं। जिसमें इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस भी पता चले हैं। अब एक और लीक में इसके चार कलर वेरिएंट भी नजर आए हैं। हालांकि, इससे पहले फोन की फोटो भी लीक हो चुकी थी। लेकिन अब फोन चार कलर ऑप्शंस में लीक हुआ है। 

Google Pixel 8a एक मिडरेंज स्मार्टफोन डिवाइस होगा जिसे कंपनी अगले महीने पेश करने जा रही है। लॉन्च से पहले फोन चार कलर में नजर आया है। एंड्रॉयड हेडलाइन्स की रिपोर्ट कहती है कि Google Pixel 8a के कलर वेरिएंट्स सामने आए हैं जिनमें Obsidian, Mint, Porcelain, और Bay कलर शामिल हैं। डिजाइन की बात करें तो फोन इससे पहले आए मॉडल से बहुत मेल खाता है। मिंट कलर हरे रंग के चमकीले फ्लेवर की याद दिलाता है। 

इसका ऑब्सिडियन और पोर्सलेन कलर ब्लैक और व्हाइट की याद दिलाता है। जबकि बे कलर में एक ब्लू शेड दी गई है। इससे पहले इस शेड को Google Fi विज्ञापन में भी देखा जा चुका है। यहां पर अच्छी बात यह कही जा सकती है कि जो यूजर ब्लैक और व्हाइट कलर्स से ऊब चुके हैं उनके लिए कंपनी आकर्षक कलर ऑप्शन दे दिए हैं। फोन के लॉन्च से पहले लीक्स में कई स्पेसिफिकेशंस भी सामने आ चुके हैं। 

अभी तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार, Google Pixel 8a में Tensor G3 चिपसेट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले मिल सकता है जिसमें FHD + रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है। कैमरा सिस्टम की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया जा सकता है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact IP67-rated design
  • Timely software updates
  • Pixel Feature Drops are worth the wait
  • Impressive still camera performance
  • Bad
  • Thick display bezel
  • Gets very hot when using the camera
  • Heating limits camera options
  • Wired and wireless charging are slow
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4492 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. iQOO Neo 11 Ultra vs Pova 8 Pro 5G vs OnePlus Nord 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. iQOO Z11 आज भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  4. iPhone 18 के लॉन्च से पहले ₹7945 सस्ती कीमत में मिल रहा ये आईफोन
  5. Lava Bold N4 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, स्क्वेयर-शेप कैमरा मॉड्यूल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Bold N4 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, स्क्वेयर-शेप कैमरा मॉड्यूल
  2. Moto G Max की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स 
  3. SIM कार्ड के नियम 24 अगस्त से बदल रहे, पार की लिमिट तो कनेक्शन हो जाएगा बंद
  4. AI अब सिर्फ Chatbot नहीं! ChatGPT से परे ये 4 भारतीय AI टेक्नोलॉजी बदल रही हैं डिजिटल एक्सपीरिएंस
  5. 82% भारतीयों के हाथ से गिरा मोबाइल, प्रोटेक्शन फिर भी नहीं लिया!
  6. Best 4G Feature Phones: ₹1,500 से कम के 6 धांसू फीचर फोन, 4G से लेकर UPI सपोर्ट तक, मिलेगा बहुत कुछ
  7. Asus VM240 AiO डेस्कटॉप पीसी लॉन्च, 24 इंच डिस्प्ले, 512GB स्टोरेज से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  8. क्रिप्टो मार्केट में जोरदार तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 71,000 डॉलर से ज्यादा 
  9. iQOO TWS 5e लॉन्च: गेमर्स के लिए लो-लेटेंसी फीचर और 50 घंटे तक की बैटरी, कीमत करीब ₹1,800
  10. iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6 vs Vivo T5 Pro 5G: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.