Google Pixel 8a लॉन्‍च से पहले इस वेबसाइट पर दिखा, जानें पूरी डिटेल

Pixel 8a में 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले होगा, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,400 निट्स की मैक्सिमम ब्राइटनेस होगी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 15 अप्रैल 2024 17:07 IST
ख़ास बातें
  • Google Pixel 8a जल्‍द हो सकता है लॉन्‍च
  • UScellular की वेबसाइट पर स्‍पॉट हुआ
  • एक लीकर ने वेबसाइट का स्‍क्रीनशॉट लिया
Google Pixel 8a स्मार्टफोन कई दिनों से सुर्खियों में बना हुआ है। हाल में खबर आई थी कि इस स्‍मार्टफोन को Google I/O इवेंट में लॉन्च किया जा सकता है, जोकि मई में होगा। हाल में एक टिप्‍सटर ने इस फोन को अमेरिकी वेबसाइट पर स्‍पॉट किया। लीकर इवान ब्लास ने Pixel 8a को UScellular की वेबसाइट पर स्‍पॉट किया, जहां उसका ट्यूटोरियल अपलोड किया गया था। खास बात है कि कुछ वक्‍त बाद उसे वेबसाइट से हटा दिया गया, लेकिन ब्लास काफी समझदार निकले।   

ब्लास ने उस ट्यूटोरियल का स्क्रीनशॉट ले लिया। उन्‍होंने ट्विटर पर यह जानकारी शेयर की है। रिपोर्टों के अनुसार अपकमिंग पिक्‍सल फोन को Porcelain, Bay और Mint कलर के अलावा Obsidian वेरिएंट में लाया जा सकता है।  
Advertisement

डिजाइन के मामले में भी यह फोन Pixel 7a से हटकर हो सकता है। इसमें कर्व्‍ड एजेज और मोटे बेजल्‍स दिख सकते हैं। फोन के बैक साइड का पता अभी नहीं चला है। मुमकिन है कि कंपनी ग्‍लॉसी के बजाए मैट फ‍िनिश पर फोकस करे। 

लीकर्स को ऐसा सुनाई दे रहा है कि Pixel 8a में 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले होगा, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,400 निट्स की मैक्सिमम ब्राइटनेस होगी। इस फाेन में Tensor G3 प्रोसेसर दिया जा सकता है। ऐसी खबरें भी हैं कि Pixel 8a में फास्‍ट चार्जिंग की सुविधा होगी। इस स्मार्टफोन के रियर में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया जा सकता है। 
Advertisement

Google I/O इवेंट 14 मई को आयोजित हो सकता है। कंपनी हर साल इस इवेंट में अपने नए प्रोजेक्‍ट्स से पर्दा हटाती है। मुमकिन है कि वह इस इवेंट में नए पिक्‍सल फोन को ला सकती है। इसकी प्राइसिंग पर अभी कुछ नहीं कहा गया है। जो भी डिटेल्‍स आई हैं, वो लीक पर बेस्‍ड हैं। गूगल ने आधिकारिक रूप से कोई इन्‍फर्मेशन नहीं दी है। 
Advertisement
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact IP67-rated design
  • Timely software updates
  • Pixel Feature Drops are worth the wait
  • Impressive still camera performance
  • Bad
  • Thick display bezel
  • Gets very hot when using the camera
  • Heating limits camera options
  • Wired and wireless charging are slow
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4492 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.