Google Pixel 8a के लॉन्च से पहले लीक हुआ प्राइस

यह पिछले वर्ष पेश किए गए Pixel 7a की जगह लेगा। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स दिए जा सकते हैं

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2024 17:57 IST
ख़ास बातें
  • यह पिछले वर्ष पेश किए गए Pixel 7a की जगह लेगा
  • Pixel 8a में Tensor G3 चिप दिया जा सकता है
  • इसके डुअल रियर कैमरा सेटअप में 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा हो सकता है

इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स दिए जा सकते हैं

अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनी Google का Pixel 8a अगले महीने होने वाले Google I/O इवेंट में लॉन्च किया जा सकता है। पिछले कुछ सप्ताह में इस स्मार्टफोन के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Pixel 7a की जगह लेगा। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स दिए जा सकते हैं। 

PassionateGeekz की रिपोर्ट में बताया गया है कि Pixel 8a का भारत में प्राइस इस सीरीज के पिछले स्मार्टफोन की तुलना में 1,000 रुपये से 2,000 रुपये अधिक हो सकता है। Pixel 7a के 8 GB + 128 GB के एकमात्र वेरिएंट को 43,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। Pixel 8a में Tensor G3 चिप दिया जा सकता है। गूगल की Pixel 8 सीरीज में यह चिप था। 

गूगल ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च की पुष्टि नहीं की है। हाल ही में इसे Bluetooth Special Interest Group (SIG) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया था। इससे पहले यह अमेरिका के फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन (FCC) की वेबसाइट पर दिखा था। Bluetooth SIG वेबसाइट पर Pixel 8a के विभिन्न वेरिएंट्स लिस्टेड हैं। इसे चेक रिपब्लिक, एस्टोनिया, फिनलैंड, लिथुआनिया, हंगरी, लातविया, पोलैंड, स्लावाकिया, रोमानिया और स्लोवेनिया जैसे देशों में भी लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.1 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,400 पिक्सल ) OLED पैनल 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,400 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ हो सकता है। 

इसके डुअल रियर कैमरा सेटअप में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इसके फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। FCC पर लिस्टिंग के अनुसार, Pixel 8a में वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट होगा। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi, NFC और mmW के विकल्प दिए जाएंगे। Pixel 8 सीरीज में Pixel 8 और Pixel 8 Pro शामिल थे। गूगल का Pixel Fold 2 भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह कंपनी के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन Pixel Fold की जगह ले सकता है। पिछले स्मार्टफोन की तुलना में इसमें कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। टिप्सटर Steve Hemmerstoffer (@OnLeaks) ने Smartprix के साथ मिलकर Pixel Fold 2 का CAD डिजाइन लीक किया था। इसमें यह स्मार्टफोन डार्क ग्रे कलर में दिख रहा था। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  7. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  8. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  9. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  10. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.