Google Pixel 8 Pro यूजर्स के फोन में आई अजीब समस्या, कंपनी ने दिया जवाब

Google ने आधिकारिक तौर पर इन चिंताओं को संबोधित किया है, यह स्वीकार करते हुए कि "कुछ यूजर्स डिवाइस में कंपोनेंट के कारण बने इंप्रेशन देख सकते हैं, जो छोटे उभार की तरह दिखते हैं।" 

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 नवंबर 2023 19:49 IST
ख़ास बातें
  • Pixel 8 Pro के स्क्रीन पर छोटे उभार को लेकर शिकायतें की गई हैं
  • कुछ यूजर्स ने गूगल सपोर्ट पेज और सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कीं
  • Google ने समस्या को स्वीकारा और इसका कारण भी बताया
कुछ Google Pixel 8 Pro यूजर्स द्वारा उनके डिवाइस स्क्रीन पर छोटे उभार जैसे गोल निशान को लेकर शिकायतें की गई हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि ये OLED पैनल के सॉफ्ट निचले हिस्से पर इंटरनल कंपोनेंट के दबाव के कारण आ रहे हैं और किसी खास एंगल पर लाइट पड़ने पर दिखाई दे रहे हैं। कुछ यूजर्स द्वारा लगभग एक समान समस्या को रिपोर्ट करने के बाद गूगल ने यूजर्स को इसका जवाब भी दिया है। चलिए पूरा मामला जानते हैं।

Google Pixel 8 Pro यूजर्स द्वारा एक अजीब समस्या को रिपोर्ट किए जाने के बाद कंपनी ने जवाब जारी किया है। यूजर्स ने तस्वीरों के साथ एक समस्या को शेयर किया है, जिसमें उनके स्क्रीन पर एक गोल निशान पड़ रहा है, जो छोटे उभार के समान लगता है। एक यूजर ने Google सपोर्ट पर इस समस्या के बारे में विस्तार से बताया और इसकी तस्वीर भी शेयर की।

9to5Google को दिए एक बयान में गूगल ने आधिकारिक तौर पर इन चिंताओं को संबोधित किया है, यह स्वीकार करते हुए कि "कुछ यूजर्स डिवाइस में कंपोनेंट के कारण बने इंप्रेशन देख सकते हैं, जो छोटे उभार की तरह दिखते हैं।" 
 

Photo Credit: 9to5Google


हालांकि, कंपनी का दावा है कि ये इंप्रेशन Pixel 8 Pro के परफॉर्मेंस या स्थायित्व को प्रभावित नहीं करते हैं। एक प्रवक्ता के अनुसार, ये इफेक्ट तब दिखाई दे सकते हैं जब स्क्रीन बंद हो और उपयोग में न हो, विशेष रूप से विशिष्ट लाइटिंग कंडिसन में।
Advertisement

Google ने यह सुझाव भी दिया कि असमान सतह जिस पर डिस्प्ले टिकी हुई है, इन निशान को बना सकती है। Google ने अपने बयान में कहा है कि इसका कोई कार्यात्मक प्रभाव नहीं है और यूजर्स को आश्वासन दिया कि मूल वारंटी एक वर्ष के लिए वैध रहेगी।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design, IP68 rating
  • Fun AI-infused software experience
  • Good quality cameras
  • Quality video recording
  • Impressive image editing software
  • Long-term commitment to software updates
  • Bad
  • Gets warm under load
  • Buggy camera app
  • Not made for gaming
  • Average battery life
  • Relatively slow wired charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor G3

फ्रंट कैमरा

11-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5050 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1344x2992 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  3. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  4. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  5. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  6. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
  7. Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले के साथ, 8000mAh बैटरी! आई पहली झलक
  8. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  9. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  10. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.