Google Pixel 3 XLकी तस्वीरें आईं सामने, कई अहम जानकारियां लीक

गूगल ने पिछले साल गूGoogle Pixel 2 XL को लॉन्च किया था। गूगल पिक्सल 2 एक्सएल के अपग्रेड वर्जन Google Pixel 3 XL को जल्द लॉन्च किया जा सकता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 3 सितंबर 2018 14:17 IST
ख़ास बातें
  • लिफ्ट कैब सेवा में किया गया Google Pixel 3 XL को स्पॉट
  • गूगल पिक्सल 3 एक्सएल के बैक पैनल पर मिलेगा कंपनी का लोगो
  • FCC लिस्टिंग में सामने आए Pixel 3 और Pixel 3 XL के मॉडल नंबर
दुनिया की सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों में से एक गूगल ने पिछले साल गूगल पिक्सल 2 एक्सएल को लॉन्च किया था। गूगल पिक्सल 2 एक्सएल के अपग्रेड वर्जन Google Pixel 3 XL को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। पिछले सप्ताह कनाडा में लिफ्ट कैब सेवा में Google Pixel 3 XL को देखा गया है। Pixel 3 XL के प्री-प्रोडक्शन यूनिट को किसी ने Lyft कैब में छोड़ दिया था। इस यूनिट से काफी कुछ बातें सामने आई हैं जैसे कि पिक्सल 3 एक्सएल कै बैक पैनल पर Google का लोगो मिलेगा। इसके अलावा FCC पर दो नए हैंडसेट को देखा गया है जिन्हें गूगल द्वारा रजिस्टर कराया गया है। वहीं हैंडसेट के फ्रंट पैनल पर डिस्प्ले नॉच और Android 9.0 Pie के होने का इशारा मिला है। Pixel 3 और पिक्सल 3 एक्सएल हैंडसेट को अगले महीने 4 अक्टूबर को लॉन्च किया जा सकता है।

लिफ्ट कैब से मिली Pixel 3 XL की तथाकथित तस्वीरें को एंड्रॉयड पुलिस ने शेयर किया है। इन तस्वीरों में स्मार्टफोन का बैक और फ्रंट पैनल नजर आ रहा है। फ्रंट पैनल को देखने पर स्टैंडर्ड एंड्रॉयड पाई लॉकस्क्रीन दिखाई दे रही है, जो समय, तारीख और मौसम की जानकारी शो कर रहा है। इसके अलावा पिन इनपुट स्क्रीन है, बैकग्राउंड में वाटर फॉल नजर आ रहा है। 9to5Google ने नोट किया है कि बैकग्राउंड तस्वीर गूगल वॉलपेपर ऐप पर मौजूद है। हैंडसेट को लेकर दावा किया जा रहा कि यह Pixel 3 XL है। पिक्सल 3 एक्सएल के बैक पैनल पर कुछ लेबल और गूगल का लोगो नजर आ रहा है। सिक्योरिटी के लिए बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए सिंगल रियर कैमरा सेअटप और नॉयस कैंसेलिंग माइक्रोफोन और एलईडी फ्लैश मॉड्यूल है।
Advertisement
 

Photo Credit: Android Police

कुछ समय पहले अटकलें लगाई जा रही थी कि फ्रंट पैनल पर दो कैमरा सेंसर हो सकते हैं। सेंसर और ईयरपीस दोनों नॉच के भीतर मौजूद होंगे जैसा कि आप तस्वीर में देख सकते हैं। Google स्मार्टफोन में एलटीई, एनएफसी, वाईफाई, ब्लूटूथ और वायरलैस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। महत्वपूर्ण बात यह है कि दोनों ही हैंडसेट गूगल द्वारा रजिस्टर हैं। उम्मीद है कि गूगल HTC और LG के बजाय नए पिक्सल स्मार्टफोन का उत्पादन Foxconn से करा सकती है। नए हैंडसेट से संबंधित कई दस्तावेज जून के अंत और जुलाई के शुरुआत में सर्टिफिकेशन के लिए एफसीसी के पास फाइल किए गए हैं। लिफ्ट कैब ड्राइवर को कार के बैक सीट पर Pixel 3 XL मिला। कुछ समय बाद ड्राइवर ने हैंडसेट को वापस कर दिया। यही वजह है कि लिफ्ट ड्राइवर द्वारा साझा की गई तस्वीरों को प्रमाणित नहीं किया जा सका है। FCC वेबसाइट पर गूगल के आगामी हैंडसेट के A4RG013A और A4RG013C मॉडल नंबर को देखा गया है। बता दें कि Google Pixel 2 का G011A और Pixel 2 XL का G011C मॉडल उतारा गया था।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google Pixel 3 XL, Google Pixel 3, Google Pixel 2 XL
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.