Google Pixel 3 और Pixel 3 XL से आज उठेगा पर्दा

Google Pixel 3 और Pixel 3 XL को आज न्यूयॉर्क लॉन्च किया जाएगा। गूगल के ये स्मार्टफोन क्रमश: Pixel 2 और Pixel 2 XL के अपग्रेज वर्जन है। लॉन्च इवेंट की शुरुआत न्यूयॉर्क में सुबह के 11 बजे ( भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे) होगी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 9 अक्टूबर 2018 10:23 IST
ख़ास बातें
  • Google Pixel 3 लॉन्च इवेंट भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे होगा
  • पिक्सल 3 की कीमत 4,999 चीनी युआन (लगभग 53,400 रुपये)
  • डुअल सेल्फी कैमरे वाले हो सकते हैं Pixel 3, Pixel 3 XL स्मार्टफोन

Photo Credit: WinFuture.de

Google Pixel 3 और Pixel 3 XL को आज न्यूयॉर्क लॉन्च किया जाएगा। गूगल के ये स्मार्टफोन क्रमश: Pixel 2 और  Pixel 2 XL के अपग्रेज वर्जन है। लॉन्च इवेंट न्यूयॉर्क में सुबह 11 बजे ( भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे) होगा। उम्मीद है कि गूगल पिक्सल 3 मॉडल एंड्रॉयड 9.0 पाई और स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट के साथ आएंगे। अटकलें लगाई जा रही हैं कि Google Pixel 3 बिना नॉच और पिक्सल 3 एक्सएल नॉच डिजाइन वाला स्मार्टफोन होगा। गूगल के नए स्मार्टफोन ब्लैक, व्हाइट, मिंट और सेंड वेरिएंट में लॉन्च किए जाने की संभावना है। सेल्फी के लिए दोनों ही स्मार्टफोन में डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। लॉन्च इवेंट के दौरान कंपनी पिक्सल स्लेट क्रोम ओएस टैबलेट के अलावा नए क्रोमकॉस्ट डोंगल, होम हब और पिक्सल स्टैंड को भी लॉन्च कर सकती है। Made by Google चैनल पर जाकर आप घर बैठे इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग को देख सकेंगे।
 

Google Pixel 3, Pixel 3 XL की कीमत

चीनी साइट जेडी.कॉम पर हाल ही में Google Pixel 3 की तस्वीर को लिस्ट किया गया था, तस्वीर में कीमत 4,999 चीनी युआन (लगभग 52,800 रुपये) दिखाई दे रही थी। फ्रीडम मोबाइल के मुताबिक, पिक्सल 3 के 64 जीबी वेरिएंट की कीमत CAD 999 डॉलर (लगभग 56,900 रुपये),128 जीबी वेरिएंट CAD 1,129 डॉलर (लगभग 64,300 रुपये) हो सकती है। Pixel 3 XL की कनाडा में कीमत CAD 1,129 डॉलर (लगभग 64,300 रुपये), इस दाम में 64 जीबी वेरिएंट मिलेगा। 128 जीबी वेरिएंट की कीमत CAD 1,259 डॉलर (लगभग 71,700 रुपये) हो सकती है।
Advertisement
 

Google Pixel 3, Pixel 3 XL के स्पेसिफिकेशन, फीचर्स

गूगल पिक्सल 3 की स्मार्टफोन 5.5 इंच डिस्प्ले (1080x2160 पिक्सल), पिक्सल 3 एक्सएल 6.3 इंच (1440x2880 पिक्सल) क्वाड एचडी+ डिस्प्ले हो सकता है। दोनों ही स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, एंड्रॉयड 9.0 पाई और 4 जीबी रैम के साथ आ सकते हैं। Pixel 3, Pixel 3 XL में 8 मेगापिक्सल के दो फ्रंट कैमरा सेंसर और पिक्सल 3 एक्सएल के बैक पैनल पर 12.2 मेगापिक्सल का सेंसर होने की उम्मीद है। गूगल के दोनों ही स्मार्टफोन 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आएंगे। पावर बैकअप के लिए Pixel 3 में 3,915 एमएएच और Pixel 3 XL में 3,430एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। कनेक्टिविटी की बात करें तो दोनों ही स्मार्टफोन में 4G वोल्ट, वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी सपोर्ट के साथ आ सकते हैं।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build, comfortable to handle
  • Intuitive software features
  • Very good cameras
  • HDR capable display
  • Excellent stereo speakers
  • Bad
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12.2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

2915 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build
  • Intuitive software features
  • Very good cameras
  • HDR capable display
  • Excellent stereo speakers
  • Bad
  • Poor notch design
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12.2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3430 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2960 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google Pixel 3, Pixel 3 XL, Pixel 2, Pixel 2 XL, Google
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  2. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  2. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
  3. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  4. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  5. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  6. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  7. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  8. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  9. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  10. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.