Google Pixel 3 की कीमत लॉन्च से पहले लीक

Google Pixel 3 और Pixel 3 XL अगले महीने 9 अक्टूबर को न्यूयॉर्क में आयोजित इवेंट के दौरान लॉन्च होंगे। लॉन्च से कुछ दिन पहले कंपनी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन गूगल पिक्सल 3 चीनी साइट JD.com पर लिस्ट हो गया है।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 22 सितंबर 2018 10:27 IST
ख़ास बातें
  • 9 अक्टूबर को लॉन्च होगा Pixel 3, Pixel 3 XL
  • गूगल पिक्सल 3, पिक्सल 3 एक्सएल में हो सकते हैं दो सेल्फी कैमरे
  • चीन में नहीं होती Google Pixel स्मार्टफोन की बिक्री
Google Pixel 3 और Pixel 3 XL अगले महीने 9 अक्टूबर को न्यूयॉर्क में आयोजित इवेंट के दौरान लॉन्च होंगे। यह जानकारी Google द्वारा भेजे मीडिया इनवाइट से सामने आई है। लॉन्च से कुछ दिन पहले कंपनी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन गूगल पिक्सल 3 चीनी साइट JD.com पर लिस्ट हो गया है। जेडी.कॉम पर लिस्टिंग की इस तस्वीर में Google Pixel 3 की कीमत 4,999 चीनी युआन (लगभग 52,800 रुपये) दिखाई दे रही है। आधिकारिक कीमत और उपलब्धता का खुलासा तो लॉन्च वाले दिन ही होगा।

WCCFTech ने JD.com पर लिस्टिंग के इस स्क्रीनशॉट को प्राप्त किया है। बता दें कि Google चीन में अपनी Pixel सीरीज की बिक्री नहीं करती, ऐसा इसलिए क्योंकि चीन में गूगल सर्विस बैन है। Google Pixel 3 और Pixel 3 XL दो सेल्फी कैमरे और सिंगल रियर कैमरे के साथ आ सकते हैं। इसके अलावा गूगल पिक्सल 3 एक्सएल में आपको डिस्प्ले नॉच डिजाइन देखने को मिलेगा। ऐसी उम्मीद है कि Google के यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिसपेट से लैस हो सकते हैं। जैसा कि तस्वीर में दिखाई दे रहा है बैक पैनल पर रियर कैमरे के दाहिनी तरफ एलईडी फ्लैश, सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर और निचले हिस्से में Google का लोगो नजर आ रहा है। कुछ समय पहले लीक हुई जानकारी और  अब JD.com पर लिस्टिंग से मिली जानकारी एक दूसरे से काफी मिलती जुलती हैं।
 
पिक्सल 3 और पिक्सल 3 एक्सएल के लॉन्च होने में अभी समय शेष है लेकिन कुछ दिनों पहले कंपनी ने एक नया टीजर जारी किया है। इस टीजर में यह दर्शाया गया है कि हैंडसेट किस रंग में लॉन्च किए जा सकते हैं। अब कंपनी की और से जारी आधिकारिक टीजर से यह स्पष्ट हो रहा है कि गूगल के यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन तीन नए रंग में लॉन्च किए जा सकते हैं। नए पिक्सल स्मार्टफोन को एक्वा और मिंट कलर में लॉन्च किया जा सकता है। याद करा दें कि गूगल ने Pixel और Pixel 2 सीरीज को व्हाइट, जस्ट ब्लैक, किंडा ब्लू, क्वाइट ब्लैक, रियली ब्लू और सिल्वर कलर वेरिएंट में उतारा है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build, comfortable to handle
  • Intuitive software features
  • Very good cameras
  • HDR capable display
  • Excellent stereo speakers
  • Bad
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12.2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

2915 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build
  • Intuitive software features
  • Very good cameras
  • HDR capable display
  • Excellent stereo speakers
  • Bad
  • Poor notch design
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12.2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3430 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x2960 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google Pixel 3, Google Pixel 3 XL, Google
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  2. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  3. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  4. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  5. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  6. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  7. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  8. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  9. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  10. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.