Flipkart Big Billion Days Sale 2026 आज यानी कि 9 अक्टूबर से भारत में सभी के लिए शुरू हो गई है।
Google Pixel 10a में 6.3 इंच की pOLED डिस्प्ले दी गई है।
Photo Credit: Google
Flipkart Big Billion Days Sale 2026 आज यानी कि 9 अक्टूबर से भारत में सभी के लिए शुरू हो गई है। यह सेल स्मार्टफोन से लेकर स्मार्ट टीवी, लैपटॉप, स्मार्टवॉच, टैबलेट, ईयरबड्स समेत अन्य डिवाइसेज पर अच्छी खासी डील प्रदान कर रही है। अगर आप ₹45,000 के बजट में नया स्मार्टफोन तलाश कर रहे हैं तो Google Pixel 10a बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। फेस्टिव सीजन पर शुरू हुई इस सेल में जबरदस्त बचत का मौका दिया जा रहा है, जिसमें बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर शामिल है। Pixel 10a पर मिलने वाली डील कुछ इस प्रकार हैं।
Google Pixel 10a का 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट पर ₹47,999 में लिस्ट किया गया है। जबकि यह स्मार्टफोन इस साल फरवरी में ₹49,999 में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड से भुगतान पर ₹6200 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹41,799 हो जाएगी। यह स्मार्टफोन लॉन्च कीमत के मुकाबले में लगभग ₹8,200 सस्ता मिल रहा है।
Google Pixel 10a में 6.3 इंच की pOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2424 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो है।
Pixel 10a एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
Pixel 10a में Titan M2 सिक्योरिटी को प्रोसेसर के साथ Google Tensor G4 चिपेसट दिया गया है।
यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस किया गया है।
Google के इस फोन में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिट लॉक और फेस अनलॉक फीचर मिलता है।
Pixel 10a के रियर में ƒ/1.7 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और ƒ/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है।
Pixel 10a में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए ƒ/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
इस स्मार्टफोन में 5,100mAh की बैटरी दी गई है जो कि 30W वायर्ड और 10W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Pixel 10a की लंबाई 153.9 मिमी, चौड़ाई 73 मिमी, मोटाई 9 मिमी और वजन 183 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी