Google ने टीजर वीडियो में दिखाया Pixel 10 Pro Fold का डिजाइन, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ

Google अपनी आगामी Google Pixel 10 सीरीज को 20 अगस्त को पेश करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 अगस्त 2025 13:29 IST
ख़ास बातें
  • Google Pixel 10 Pro Fold 20 अगस्त को Made by Google में पेश होने वाला है।
  • Google ने नए वीडियो में Pixel 10 Pro Fold का टीजर जारी किया है।
  • Google Pixel 10 Pro Fold में मूनस्टोन कलर ऑप्शन हो सकता है।

Google Pixel 10 Pro Fold में मूनस्टोन कलर ऑप्शन हो सकता है।

Photo Credit: Youtube/Google

Google Pixel 10 सीरीज आज लॉन्च (Google Pixel 10 Series launch today) होगी। कंपनी इसे अपने Made by Google इवेंट में पेश करेगी। Google Pixel 10 सीरीज की टक्कर भारत में सैमसंग, एप्पल जैसे स्मार्टफोन के साथ होगी। लेकिन इससे पहले ब्रांड ने अपने लाइनअप में आगामी बुक स्टाइल फोल्डेबल फोन Pixel 10 Pro Fold का खुलासा कर दिया है। Google ने एक वीडियो में फोन के डिजाइन का टीजर जारी किया है जो कि Pixel 9 Pro Fold से काफी मिलता जुलता लग रहा है। यहां हम आपको Google Pixel 10 Pro Fold के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।  

Google Pixel 10 Pro Fold का टीजर

Google ने Open टाइटल वाले एक नए वीडियो में Pixel 10 Pro Fold का टीजर जारी किया है, जिसमें इसके कुछ शॉट्स नजर आए हैं। एक फ्रेम में फोन का एक साइड व्यू नजर आया है, जिसमें एक उभरा हुआ कैमरा आइलैंड है जो कि बुक स्टाइल फोल्डेबल के रियर में मौजूद है। Google Pixel 10 Pro Fold के ऊपरी और निचले हिस्सों के चारों ओर एंटीना बैंड नजर आ रहे हैं। इस फोन में राउंड कॉर्नर लग रहे हैं। 

फोन के दाईं ओर पावर और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं, जबकि बाईं ओर खाली जगह है। टीजर वीडियो में फोल्डेबल फोन की स्क्रीन नजर आई है। देखने पर इसका आस्पेक्ट रेशियो पिछले साल आए फोन जैसा ही है। इसमें स्क्रीन पर सेल्फी कैमरे के लिए होल पंच कटआउट भी दिख रहा है और यह दाईं ओर दिया गया है। आखिर में टीजर वीडियो में वॉलपेपर से पता चला है कि Google Pixel 10 Pro Fold में मूनस्टोन कलर ऑप्शन हो सकता है। फिलहाल इसके अलावा और कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

आपको बता दें कि 20 अगस्त के लॉन्च इवेंट से पहले Google की ओर से यह पहला टीजर नहीं है। बीते महीने कंपनी ने एक टीजर वीडियो शेयर किया था जिसमें आगामी Google Pixel 10 Pro के डिजाइन और इसके नाम का पता चला था। इस माह की शुरुआत में Google ने Siri में Apple इंटेलिजेंस अपग्रेड के रोलआउट में देरी पर बात करते हुए Apple पर भी कटाक्ष किया था।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.