Google Pixel 10 Pro Fold हुआ Tensor G5 चिपसेट, ड्यूल डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Google ने आज Made by Google Event में अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Google Pixel 10 Pro Fold लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 अगस्त 2025 23:13 IST
ख़ास बातें
  • Google Pixel 10 Pro Fold में 6.4 इंच की OLED कवर डिस्प्ले दी गई है।
  • Google Pixel 10 Pro Fold में 8.0 इंच की प्राइमरी OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Google Pixel 10 Pro Fold में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

Google Pixel 10 Pro Fold में 48 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Google

Google ने आज Made by Google Event में अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Google Pixel 10 Pro Fold लॉन्च कर दिया है। इस बुक स्टाइल फोल्डेबल फोन में 3nm Tensor G5 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ Tensor M2 सिक्योरिटी चिप भी है। इस फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इस फोन में 5,015mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Google Pixel 10 Pro Fold के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Google Pixel 10 Pro Fold Price in India

Google Pixel 10 Pro Fold के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $1799 (लगभग 1,56,751 रुपये), 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $1919 (लगभग 1,67,206 रुपये) और 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $2149 (लगभग 1,87,329 रुपये है। भारत में Pixel 10 Pro Fold को सिर्फ 256GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 1,72,999 रुपये है। यह फोन दो कलर ऑप्शन मूनस्टोन और जेड में उपलब्ध है। जल्द ही इस फोन की प्री-बुकिंग शुरू होगी।

Google Pixel 10 Pro Fold Specifications, Features

Google Pixel 10 Pro Fold में 6.4 इंच की OLED कवर डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2364 पिक्सल, 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 408ppi पिक्सल डेंसिटी, 3,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और HDR सपोर्ट है। वहीं इसमें 8.0 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2076x2152 पिक्सल, 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस, 120Hz रिफ्रेश रेट और 373ppi पिक्सल डेंसिटी है। यह फोल्डेबल फोन 3nm Tensor G5 चिपसेट के साथ Titan M2 सिक्योरिटी चिप से लैस है। इस फोन में 16GB LPDDR5X रैम के साथ 256GB, 512GB और 1TB इनबिल्ट स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। Pixel 10 Pro Fold एंड्रॉयड 16 पर काम करता है। Google ने 7 साल तक एंड्रॉयड अपडेट देने का वादा किया है।

इस फोन में कई AI सपोर्टेड फीचर भी हैं। यह फोन जेमिनी लाइव, सर्कल टू सर्च और कॉल असिस्ट का सपोर्ट करता है। यह ऑन डिवाइस जेमिनी नैनो मॉडल पर भी चलता है। इसके अलावा इसमें कई इमेजिंग फीचर भी हैं, जिनमें नया जेमिनी बेस्ड कैमरा कोच फीचर, ऐड मी, फेस अनब्लर, बेस्ट टेक, ऑटो फ्रेम, मैजिक इरेजर, रीइमेजिन, पोर्ट्रेट समेत काफी कुछ शामिल हैं। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो Pixel 10 Pro Fold के रियर में f/1.7 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 127 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू (FoV) वाला 10.5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 10x ऑप्टिकल के साथ 10.8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की फोल्ड होने पर लंबाई 155.2 मिमी, चौड़ाई 76.3 मिमी, मोटाई 10.8 मिमी है। वहीं अनफोल्ड होने पर लंबाई 155.2 मिमी, चौड़ाई 150.4 मिमी, मोटाई 5.2 मिमी और वजन 258 ग्राम है। इसमें 5,015mAh की बैटरी दी गई है जो कि 30W वायर्ड और 15W Qi2 वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Google Pixel 10 Pro Fold की कीमत कितनी है?

Google Pixel 10 Pro Fold के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,72,999 रुपये है।

Google Pixel 10 Pro Fold में कैसी डिस्प्ले है?

Google Pixel 10 Pro Fold में 6.4 इंच की OLED कवर डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2364 पिक्सल है। वहीं इसमें 8.0 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2076x2152 पिक्सल है।

Google Pixel 10 Pro Fold की बैटरी कैसी है?

Google Pixel 10 Pro Fold में 5,015mAh की बैटरी दी गई है जो कि 30W वायर्ड और 15W Qi2 वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Google Pixel 10 Pro Fold में कौन सा प्रोसेसर है?

Google Pixel 10 Pro Fold में 3nm Tensor G5 चिपसेट के साथ Titan M2 सिक्योरिटी चिप दिया गया है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Bold N2 5G vs Redmi A7 Pro vs Realme Narzo 70x 5G: 15K में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. Upcoming Smartphones (June 2026): Redmi से Samsung तक, इस महीने लॉन्च हो सकते हैं ये नए फोन
  3. 50 डिग्री में भी करेगा ठंडा! Optimist ने भारत में लॉन्च की नई 5-स्टार इन्वर्टर AC सीरीज
  4. Sony का फ्लैगशिप हेडफोन WH-1000XM6 नए अवतार में भारत आया
  5. Amazfit Balance 3, Balance Ultra स्मार्टवॉच लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Samsung Galaxy A36 5G की गिरी 6 हजार से ज्यादा कीमत, यहां से खरीदें
  7. Lumio Vision 9 2026, Vision 7 2026 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 55 इंच डिस्प्ले के साथ गजब फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Turbo 6X में मिल सकता है 6.72 इंच फुल HD+ LCD डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. 50 डिग्री में भी करेगा ठंडा! Optimist ने भारत में लॉन्च की नई 5-स्टार इन्वर्टर AC सीरीज
  3. जो चीज दिख रही है, वही खरीदना चाहते हैं? Amazon का AI करेगा काम आसान, नए टूल्स हुए रिलीज
  4. Upcoming Smartphones (June 2026): Redmi से Samsung तक, इस महीने लॉन्च हो सकते हैं ये नए फोन
  5. Xiaomi mini LED TV FX भारत में 43,55,65 और 75 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  6. Xiaomi ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh पावर बैंक, इनमें बैटरी हेल्थ भी कर सकेंगे चेक
  7. Sony का फ्लैगशिप हेडफोन WH-1000XM6 नए अवतार में भारत आया
  8. 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला Xiaomi 17T भारत में लॉन्च, जानें क्या कुछ है खास
  9. फोन के पीछे चिपककर करेगा चार्ज! ControlZ लाया 10,000mAh बैटरी वाला Snap 10K Mag पावर बैंक
  10. Motorola Edge 70 Pro+ भारत में 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.