Google ने Android 12 को किया पेश, बदले हुए डिज़ाइन और बेहतर सिक्योरिटी फीचर्स से होगा लैस

Google I/O 2021 में कंपनी ने अपने स्मार्टफोन और टैबलेट ऑपरेटिंग सिस्टम के लेटेस्ट वर्ज़न Android 12 को घोषित किया है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 मई 2021 18:12 IST
ख़ास बातें
  • Google ने आज अपने I/O इवेंट में कई गूगल प्रोडक्ट्स की बात की
  • कंपनी ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन व टैबलेट OS Android 12 को भी पेश किया
  • बदले हुए रूप और कई नए सिक्योरिटी व यूटिलिटी फीचर्स से होगा लैस

Google I/O 2021 में Android 12 के साथ-साथ कई अन्य प्रोडक्ट्स की घोषणाएं हुई हैं

Google I/O इवेंट खत्म हो गया है और कंपनी ने कई बड़ी घोषणाएं की हैं। इनमें से एक घोषणा Android 12 को लेकर हुई है। दुनिया भर में Android यूज़र्स की संख्या विशाल है और इस ऑपरेटिंग सिस्टम के लेटेस्ट वर्ज़न का यूज़र्स बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं। यह इंतज़ार खत्म हो गया है, क्योंकि आने वाले Android 12 आखिरकार दुनिया के सामने पेश कर दिया गया है। नया ऑपरेटिंग सिस्टम पूरी तरह से रीडिज़ाइन किया गया है। यह पहले से आकर्षक दिखता है और इसमें कई नए फीचर्स को जोड़ा गया है। चलिए इन बदलावों के बारे में जानते हैं। 

Google I/O 2021 में कंपनी ने अपने स्मार्टफोन और टैबलेट ऑपरेटिंग सिस्टम के लेटेस्ट वर्ज़न Android 12 को घोषित किया है। नया ऑपरेटिंग बदले हुए रूप में आता है। इसमें कई बदलाव किए गए हैं और उपयोगी फीचर्स भी जोड़े गए हैं। नए ऑपरेटिंग सिस्टम को पहले से ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए नए सिक्योरिटी फीचर्स को जोड़ा गया है। पहली नज़र में आप इसमें एक बड़ी लॉक स्क्रीन क्लॉक देखेंगे, जो आकर्षक लगती है। इस बार क्विक सेटिंग्स को भी बदला गया है। नोटिफिकेशन बार भी पहले से अलग है और इसमें Google Pay का शॉर्टकट भी इंटिग्रेट किया गया है। इससे यूज़र्स के डिज़िटल पेमेंट करने के कई स्टेप्स बच जाएंगे।
Advertisement


लेटेस्ट एंड्रॉयड वर्ज़न में गूगल असिस्टेंट (Google Assistant) एक्टिवेशन को पावर बटन पर शिफ्ट कर दिया गया है। यूज़र को गूगल असिस्टेंट को लाने के लिए पावर बटन को लॉन्ग प्रेस करना होगा। Google का कहना है कि ऑपरेटिंग सिस्टम को पहले से ज्यादा ऑप्टिमाइज़ किया गया है, जिससे यह फोन की परफॉर्मेंस को बढ़ाएगा। Android 12 में विजेट भी बदले हुए रूप में दिखाई देंगे। नए प्राइवेसी डैशबोर्ड की बदौलत यूज़र डेटा एक्सेस की सभी जानकारियां डिटेल में ले सकेगा। यह यूज़र को बताएगा कि कौन-सा डेटा कब एक्सेस किया गया था। यूज़र सीधे डैशबोर्ड से परमिशन को भी कैंसिल कर सकेगा। क्विक सेटिंग्स के जरिए अब यूज़र सिंगल टैप पर कैमरा और माइक्रोफोन डिसेबल कर सकेगा। यह प्राइवेसी के लिहाज से काफी अच्छा और काम का फीचर है। 
Advertisement

अब क्योंकि यह गूगल का अपना ऑपरेटिंग सिस्टम है, इसलिए कंपनी ने Android 12 में ChromeOS के साथ कनेक्टिविटी फीचर्स भी जोड़े हैं। इसकी मदद से Android यूज़र अपने फोन की मदद से Chromebook को अनलॉक कर सकता है और यह फाइल शेयरिंग, डेटा सिंकिंग के साथ-साथ कई अन्य काम आसान बना देगा। इसके जरिए यूज़र अपने Chromebook में अपने फोन का डेटा एक्सेस कर सकेगा। फोन में आने वाले कॉल, SMS या नोटिफिकेशन्स को क्रोमबुक के जरिए देखा जा सकेगा। यह काफी हद तक Microsoft के Your Phone फीचर की तरह होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  3. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  6. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  2. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  3. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  4. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  6. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  7. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  8. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  9. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  10. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.