गूगल आई/ओ 2017: एंड्रॉयड ओ बीटा उपलब्ध, होंगे ये नए फ़ीचर

गूगल के अगले बड़े एंड्रॉयड रिलीज़, एंड्रॉयड ओ के बारे में कैलिफोर्निया में चल रहे आई/ओ 2017 वार्षिक डेवेलपर कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी गई। एंड्रॉयड ओ पिछले एंड्रॉयड नूगा का अपग्रेडेड वर्ज़न है और गूगल ने नए डेवलेपर प्रिव्यू 2 रिलीज़ के साथ आने वाले नए फ़ीचर के बारे में भी बताया। एंड्रॉयड ओ बीटा प्रोग्राम के तहत एंड्रॉयड ओ बीटा अब दुनियाभर में पब्लिक बीटा यूज़र के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 18 मई 2017 11:18 IST
ख़ास बातें
  • एंड्रॉयड ओ बीटा वर्ज़न को रोलआउट किया जा रहा है
  • नए फ़ीचर में स्मार्ट टेक्स्ट सेलेक्शन और नोटिफिकेशन डॉट शामिल हैं
  • एंड्रॉयड वाइटल से डेवेलपर को नए टूल दिए गए हैं
गूगल के अगले बड़े एंड्रॉयड रिलीज़, एंड्रॉयड ओ के बारे में कैलिफोर्निया में चल रहे आई/ओ 2017 वार्षिक डेवेलपर कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी गई। एंड्रॉयड ओ पिछले एंड्रॉयड नूगा का अपग्रेडेड वर्ज़न है और गूगल ने नए डेवलेपर प्रिव्यू 2 रिलीज़ के साथ आने वाले नए फ़ीचर के बारे में भी बताया। एंड्रॉयड ओ बीटा प्रोग्राम के तहत एंड्रॉयड ओ बीटा अब दुनियाभर में पब्लिक बीटा यूज़र के लिए उपलब्ध है।

पिक्चर-इन-पिक्चर जैसे फ़ीचर के अलावा, नोटिफिकेशन चैनल और बेहतर कीबोर्ड नेविगेशन के बारे में तब जानकारी मिली थी जब गूगल ने एंड्रॉयड ओ का पहला डेवलेपर प्रिव्यू जारी किया था। गूगल ने एक नए फ़ीचर स्मार्ट टेक्स्ट सेलेक्शन के बारे में भी जानकारी दी। यह नया फ़ीचर मशीन लर्निंग के जरिए कॉपी और पेस्ट में सुधार करता है। यह फ़ीचर स्क्रीन पर संदर्भ की पहचान कर, जैसे कि एड्रेस होने क स्थिति में डबल टैप कर पूरे टेक्स्ट को कॉपी किया जा सकेगा। नोटिफिकेशन डॉट डेवलेपर के लिए एक नया तरीका है जिससे वे ऐप पर एक्टिविटी के बारे में यूज़र को नोटिफाई कर पाएंगे।
 

गूगल ने एंड्रॉयड ओ के दूसरे फ़ीचर के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी। शायद गूगल ये जानकारियां उस समय दे जब एंड्रॉयड ओ के फाइनल बिल्ड को जारी किया जाएगा। बीटा उपलब्धता के बावज़ूद, गूगल अभी इसे एंड्रॉयड ओ डेवलेपर प्रिव्यू 2 ही बता रहा है। एंड्रॉयड ओ के साथ ही, कंपनी ने एंड्रॉयड गो का भी ऐलान किया। यह एंट्री-लेवल कंज़्यूमर के लिए एक ऑप्टिमाइज़्ड एंड्रॉयड सॉफ्टवेयर है जो 1 जीबी रैम तक के डिवाइस का इस्तेमाल करते हैं।

एंड्रॉयड ओ की तारीफ़ बेहतर बैटरी लाइफ के लिए भी की गई है। और गूगल एंड्रॉयड वाइटल्स के जरिए यह मुहैया करा रही है जिससे बैटरी लाइफ, स्टार्टअप टाइम, ग्राफिक रेंडरिंग टाइम और स्टेबिलिटी पर फोकस किया जाता है। गूगल ने डेवलेपर के लिए नए टूल जैसे सिस्टम ऑप्टिमाइज़ेशन, बैकग्राउंड ऐप्स लिमिट और प्ले कंसोल में एंड्रॉयड वाइटल्स डैशबोर्ड भी पेश किए हैं।
Advertisement

गूगल के सालाना डेवलेपर कॉन्फ्रेंस में कंपनी का एआई और मशीन लर्निंग आधारित असिस्टेंट सबसे ख़ास रहा। कंपनी ने घोषणा करते हुए बताया कि असिस्टेंट अब आईफोन में भी आएगा। इसके अलावा गूगल लेंस और जीमेल व गूगल फोटोज़ के लिए नए फ़ीचर का भी ऐलान किया।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.