Google दे रही FREE बैटरी रिप्लेसमेंट, इन स्मार्टफोन यूजर्स को मिलेगा फायदा

Pixel 4a के लिए भी गूगल ने कुछ समय पहले ऐसा ही एक प्रोग्राम चलाया था।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 अप्रैल 2025 08:49 IST
ख़ास बातें
  • ऐसे डिवाइसेज को प्रभावित डिवाइसेज के रूप में पहचाना गया है
  • Google ने अपने पिक्सल फोन सपोर्ट पेज पर इसकी जानकारी दी है
  • उपलब्ध विकल्प यूजर्स के देश और डिवाइस की वारंटी कंडीशन पर निर्भर करते हैं

प्रोग्राम की घोषणा गूगल ने Pixel 7a फोन में आ रही बैटरी फूलने की समस्या के चलते की है।

Google अपने Pixel फोन ग्राहकों को फ्री में बैटरी रिप्लेसमेंट की सुविधा मुहैया करवा रही है। गूगल ने अपने Pixel 7a स्मार्टफोन्स के लिए घोषणा की है कि जिन यूजर्स को इस फोन में बैटरी की समस्या आ रही है, वे अपने फोन की बैटरी को फ्री में बदलवा सकते हैं। इस प्रोग्राम की घोषणा गूगल ने Pixel 7a फोन में आ रही बैटरी फूलने की समस्या के चलते की है। प्रभावित डिवाइसेज में कस्टमर्स को समस्या का बेहतर समाधान मिल सके, इसके लिए गूगल ने यह प्रोग्राम चलाया है। आइए आपको बताते हैं इस प्रोग्राम के लिए कौन से यूजर्स योग्य होंगे और इसके लिए आप कैसे रजिस्टर कर सकते हैं। 

Google Pixel 7a स्मार्टफोन्स में इन दिनों कई यूजर्स को बैटरी की समस्या आ रही है जिसमें बैटरी फूलना भी शामिल है। गूगल ने ऐसे डिवाइसेज को प्रभावित डिवाइस (Impacted Devices) के रूप में पहचानते हुए इनके लिए बिना किसी शुल्क बैटरी रिप्लेसमेंट का प्रोग्राम चलाया है। या फिर ग्राहक बदले में गूगल से अपने मन-मुताबिक कोई खास विकल्प मांग सकता है। Google ने अपने पिक्सल फोन सपोर्ट पेज पर इसकी जानकारी दी है। Pixel 4a के लिए भी गूगल ने कुछ समय पहले ऐसा ही एक प्रोग्राम चलाया था। Pixel 4a में ग्राहकों को बैटरी क्षमता घटने, और चार्जिंग परफॉर्मेंस में समस्या आ रही थी। जिसके बाद कंपनी ने प्रभावित यूनिट्स के लिए साल की शुरुआत में ऐसा ही प्रोग्राम चलाया था। 

उपलब्ध विकल्प यूजर्स के देश और डिवाइस की वारंटी कंडीशन पर निर्भर करते हैं। योग्यता और प्रदान किए गए खास विकल्प पहले से परिभाषित नियमों और शर्तों के अधीन हैं। कंपनी ने यह भी कहा है कि सभी पिक्सल 7ए डिवाइसेज को प्रभावित डिवाइसेज के रूप में नहीं पहचाना गया है। इसलिए ऐसे डिवाइसेज इस प्रोग्राम के लिए योग्य नहीं होंगे। 

ऐसे पहचानें प्रभावित डिवाइस के लक्षण
Advertisement
फोन अगर हल्का फूला हुआ दिखे: अगर आपका पिक्सल 7ए फोन नॉर्मल प्रोफाइल से हल्का फूला हुआ दिख रहा है, या बैक कवर में उभार आ गया है तो यह बैटरी स्वैलिंग हो सकती है। 

फोन कवर अलग हो गया है: अगर फोन के कवर में गैप दिखने लगा है या किनारों पर से कवर हटने लगा है तो यह बैटरी फूलने के लक्षण हो सकते हैं। 
Advertisement

बैटरी अजब बर्ताव करे: अगर फोन की बैटरी साधारण इस्तेमाल में भी संभावित समय से पहले ही खाली होना शुरू हो जाए, या फिर डिवाइस इसे चार्ज करना ही बंद कर दे, तो यह बैटरी की समस्या हो सकती है। 
Advertisement

नोट कर लें कि अगर Pixel 7a डिवाइस में किसी और नुकसान के चलते बैटरी को नुकसान पहुंचा है तो ऐसे डिवाइस प्रोग्राम के लिए योग्य नहीं होंगे। इनमें लिक्विड एक्सपोजर, नुकीली चीज से फोन को नुकसान होना, और फोन पर ज्यादा दबाव पड़ना जैसे कारण शामिल हैं। 

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन 
Advertisement
जिन यूजर्स को संदेह है कि उनके Pixel 7a में बैटरी की समस्या का असर हो रहा है, वे अपने डिवाइस की योग्यता की जांच करने और उपलब्ध खास विकल्पों को रिव्यू करने के लिए Google रजिस्ट्रेशन पेज पर विजिट कर सकते हैं। यहां पर बताए गए निर्देशों के अनुसार अपने डिवाइस की योग्यता की जांच कर सकते हैं। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good performance
  • High refresh rate display
  • IP67 rating
  • Wireless charging
  • Good overall camera performance
  • Bad
  • One-day battery life
  • Limited storage
  • Heats up with camera usage
  • No bundled charger, slow charging speed
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

Google Tensor G2

फ्रंट कैमरा

10.8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4385 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  10. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  11. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  12. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  13. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  14. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  15. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.