झंझट खत्म! Android 17 में आया गजब अपडेट, iPhone से Android में डेटा ट्रांसफर अब इतना आसान

नए माइग्रेशन सिस्टम के साथ iPhone से Android पर स्विच करना बहुत आसान हो गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 जुलाई 2026 10:35 IST
ख़ास बातें
  • नए माइग्रेशन सिस्टम के साथ iPhone से Android पर स्विच करना आसान
  • iPhone से वायरलेस तरीके से डेटा ट्रांसफर की सुविधा
  • Wi-Fi पासवर्ड के साथ eSIM के डिटेल भी ट्रांसफर किए जा सकते हैं

Android 17 के साथ गूगल ने यूजर्स को iPhone से Android में शिफ्ट करना बहुत आसान कर दिया है।

Photo Credit: Google

iPhone और Android प्लेटफॉर्म्स के बीच स्विच करना कुछ समय पहले तक किसी आफत से कम नहीं लगता था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। Android 17 के साथ गूगल ने यूजर्स को iPhone से Android में शिफ्ट करना बहुत आसान कर दिया है। कंपनी ने नए ऑपरेटिंग सिस्टम में एक ऐसा माइग्रेशन सिस्टम दे दिया है जिससे आईफोन से एंड्रॉयड में डेटा ट्रांसफर अब बहुत आसान हो गया है। अब यूजर्स को डेटा ट्रांसफर के लिए किसी झंझट की जरूरत नहीं होगी। बिना स्पेशल ऐप के ही सीधे तरीके से डेटा को एक प्लेटफॉर्म से दूसरे पर ट्रांसफर किया जा सकेगा। 

Google ने Android 17 के साथ नया अपग्रेडेड सिस्टम रोलआउट किया है। नए माइग्रेशन सिस्टम के साथ iPhone से Android पर स्विच करना बहुत आसान हो गया है। गूगल ब्लॉग पोस्ट के अनुसार, अगर आप iPhone से एंड्रॉयड में स्विच कर रहे हैं तो डिवाइस सेटअप के दौरान iPhone से वायरलेस तरीके से डेटा ट्रांसफर कर सकते हैं। यानी फोटो, कॉन्टेक्ट और मैसेज के अलावा अब गूगल अकाउंट से कई तरह का डेटा भी ट्रांसफर किया जा सकता है। इसमें गूगल अकाउंट के डिटेल, सेव किए गए पासवर्ड्स, Wi-Fi पासवर्ड के साथ eSIM के डिटेल भी ट्रांसफर किए जा सकते हैं। 

Advertisement

हालांकि गूगल की ओर से कहा गया है कि फीचर का रोलआउट अभी कुछ चुनिंदा डिवाइसेज के लिए ही किया जा रहा है। लेकिन यह पूरे एंड्रॉयड का रोलआउट है और जल्द ही अन्य डिवाइसेज पर भी यह फीचर यूजर्स को उपलब्ध होने वाला है। यूजर अब अपनी मौजूदा सेटिंग्स को नए Android फोन पर आसानी से ट्रांसफर कर सकता है। 

कैसे काम करता है नया फीचर
गूगल ने ब्लॉग पोस्ट में जानकारी देते हुए कहा कि यूजर जब नए Android डिवाइस को सेट करता है तो iPhone या iPad से डेटा कॉपी करने का ऑप्शन उसे मिलता है। इसे सिलेक्ट करके ट्रांसफर शुरू किया जा सकता है। Android फोन एक QR कोड बनाता है जिससे iPhone के साथ एक वायरलैस कनेक्शन तैयार हो जाता है। इसके बाद यूजर चुन सकता है कि उसे क्या ट्रांसफर करना है। कंपनी का कहना है कि ट्रांसफर शुरू होने से पहले दोनों डिवाइसेज पूरी तरह से चार्ज हों, और एक WiFi कनेक्शन के साथ जुड़े हों। इसी के साथ आप जिस फोन में डेटा ट्रांसफर करना चाह रहे हैं, उसमें स्पेस उपलब्ध होना बहुत जरूरी है। बिना स्पेस डेटा ट्रांसफर नहीं हो सकेगा। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.