• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • पासवर्ड भूले गए? घबराएं नहीं, Google लाई 'सेल्फी वीडियो' फीचर, पासवर्ड भूलने पर भी चुटकी में होगा लॉगिन, जानें कैसे

पासवर्ड भूले गए? घबराएं नहीं, Google लाई 'सेल्फी वीडियो' फीचर, पासवर्ड भूलने पर भी चुटकी में होगा लॉगिन, जानें कैसे

Google ने अकाउंट वैरिफिकेशन के लिए सेल्फी वीडियो (Selfie Video) वैरिफिकेशन ऑप्शन रोलआउट किया है जिसके बाद यूजर्स को बड़ी राहत मिलने वाली है।

पासवर्ड भूले गए? घबराएं नहीं, Google लाई 'सेल्फी वीडियो' फीचर, पासवर्ड भूलने पर भी चुटकी में होगा लॉगिन, जानें कैसे

Photo Credit: Google

Google यूज़र्स के लिए अपने अकाउंट में लॉगिन करना अब बहुत आसान हो जाएगा।

ख़ास बातें
  • वैरिफिकेशन के लिए सेल्फी वीडियो (Selfie Video) वैरिफिकेशन ऑप्शन आया
  • सेटअप के समय यूजर को कुछ स्टेप्स अपनाने होंगे।
  • आप पासवर्ड भूल भी जाते हैं तो घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

अगर आप भी अपने ऑनलाइन अकाउंट्स के पासवर्ड बहुत जल्दी भूल जाते हैं, और अकाउंट ब्लॉक की परेशानी झेलते हैं तो अब एक बड़ी राहत मिलने वाली है। Google ने अकाउंट वैरिफिकेशन के लिए सेल्फी वीडियो (Selfie Video) वैरिफिकेशन ऑप्शन रोलआउट किया है जिसके बाद यूजर्स को बड़ी राहत मिलने वाली है। पासवर्ड भूल जाने पर अब अकाउंट रिकवर करना बहुत आसान हो जाएगा। सेटअप के समय यूजर को कुछ स्टेप्स अपनाने होंगे जिसके बाद भविष्य में आप पासवर्ड भूल भी जाते हैं तो घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए जानते हैं कैसे काम करेगा यह नया फीचर। 

Google यूजर्स के लिए अपने अकाउंट में लॉगिन करना अब बहुत आसान हो जाएगा। अगर आप अकाउंट का पासवर्ड भूल भी जाते हैं तो उसे याद करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, और न ही अकाउंट ब्लॉक होगा। गूगल ने ब्लॉग पोस्ट में अपने सेल्फी वीडियो ऑप्शन के बारे में बताया है जो कंपनी ने रोलआउट करना शुरू कर दिया है। कंपनी ने इसे लॉगिन  करने के नए तरीके के तौर पर जोड़ा है। गूगल ने कहा है कि अगर यूजर्स कभी अपने अकाउंट से लॉक हो जाते हैं या उनके पास अपना रेगुलर फोन या कंप्यूटर नहीं होता है, तो सेल्फी वीडियो उन्हें साइन इन करने का आसान विकल्प उपलब्ध करवाता है। 

सेल्फी वीडियो लॉगिन कैसे करेगा काम
सेल्फी वीडियो लॉगिन विकल्प को सेट करने के लिए यूजर को अपना सेल्फी वैरिफिकेशन वीडियो अकाउंट में सेटअप के दौरान अपलोड करना होगा। इसमें यूजर अपने डिवाइस के कैमरे की ओर देखकर, सिर को कुछ खास तरह से घुमाता है, जैसे दाएं-बाएं घुमाना या सिर हिलाना। इस तरह से यूजर को एक सेल्फी वीडियो बनाना होता है ताकि उनके चेहरे के कई एंगल कैप्चर हो सकें। फिर अगर बाद में यूजर को साइन-इन करने में कोई दिक्कत आती है, तो वह अपने अकाउंट में वापस जाने के लिए एक और सेल्फी वीडियो बना सकता है। इसके बाद Google नए वीडियो की तुलना सेटअप के समय इस्तेमाल किए गए वीडियो से करेगा ताकि यह पक्का किया जा सके कि लॉगिन करने वाला व्यक्ति वही है जो अकाउंट से संबंध रखता है। 

इस नए फीचर के साथ ही गूगल उन टेक कंपनियों की बढ़ती लिस्ट में शामिल हो गई जिनका मानना ​​है कि ऑनलाइन पहचान की पुष्टि के लिए पासवर्ड के बजाय बायोमेट्रिक्स ही भविष्य हैं। इस फीचर के आ जाने से अब यूजर्स को पासवर्ड भूल जाने पर भी घबराने की जरूरत नहीं होगी, और न ही अपने अकाउंट से जुड़ा फोन, या दूसरा डिवाइस पास रखने की जरूरत होगी। क्योंकि पासवर्ड भूल जाने पर गूगल वैरिफिकेशन के लिए फोन नम्बर, या ईमेल का इस्तेमाल करता है जिसके लिए आपका फोन या ईमेल लॉगिन होना बहुत आवश्यक होता है, वरना अकाउंट ब्लॉक होने की संभावना रहती है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »