Gionee 26 नवंबर को लॉन्च करेगी पतले बेज़ल वाले डिस्प्ले से लैस 8 स्मार्टफोन

चीनी कंपनी जियोनी 26 नवंबर को कुछ ऐसा करने वाली है जिससे स्मार्टफोन मार्केट में हड़कंप मचना तय है। इस दिन कंपनी एक इवेंट आयोजित करने वाली है जिसमें एक या दो नहीं, कुल 8 बेहद ही पतले बेज़ल वाले स्मार्टफोन लॉन्च होंगे।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 6 नवंबर 2017 10:44 IST
ख़ास बातें
  • जियोनी का यह इवेंट चीन के शीनज़ेन में आयोजित होगा
  • इनवाइट में अलग-अलग डिज़ाइन वाले 8 स्मार्टफोन नज़र आ रहे हैं
  • इनमें एक समानता है, वो है फुल स्क्रीन बेहद ही पतले बेज़ल वाले डिस्प्ले की
चीनी कंपनी जियोनी 26 नवंबर को कुछ ऐसा करने वाली है जिससे स्मार्टफोन मार्केट में हड़कंप मचना तय है। इस दिन कंपनी एक इवेंट आयोजित करने वाली है जिसमें एक या दो नहीं, कुल 8 बेहद ही पतले बेज़ल वाले स्मार्टफोन लॉन्च होंगे। जियोनी का यह इवेंट चीन के शीनज़ेन में आयोजित होगा। कंपनी ने चीनी सोशल मीडिया साइट वीवो पर इनवाइट को साझा किया है।

इनवाइट में अलग-अलग डिज़ाइन वाले 8 स्मार्टफोन नज़र आ रहे हैं, लेकिन इनमें एक समानता है। वो है फुल स्क्रीन बेहद ही पतले बेज़ल वाले डिस्प्ले की। जियोनी के इनवाइट से यह भी पुष्टि हुई है कि इस इवेंट को लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
Advertisement

इनवाइट में स्मार्टफोन मॉडल का ज़िक्र तो नहीं है। लेकिन एंड्रॉयड हेडलाइन्स ने दावा किया है कि ये स्मार्टफोन Gionee F6, Gionee M2018, Gionee S11 व S11 Plus और Gionee M7 Plus हैं। इन 8 स्मार्टफोन में से जियोनी एम7 प्लस और जियोनी एम2018 प्रीमियम स्मार्टफोन होंगे। ये लेदर बैकपैनल, 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आएंगे।

दूसरी तरफ, जियोनी एस11 में 6 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले और ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6763 चिपसेट प्रोसेसर होने की उम्मीद है। इसमें फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। रियर सेंसर 16 मेगापिक्सल का होने का दावा है।
Advertisement

सभी नए जियोनी स्मार्टफोन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आएंगे। इनके हार्डवेयर में उन ऐप के लिए सपोर्ट होगा जो अन्य कंपनियों के बेहद ही पतले बेज़ल वाले डिस्प्ले के लिए बने हैं। इसके अलावा ये हैंडसेट एंड्रॉयड नूगा के ऊपर जियोनी के अपने अमिगो ओएस पर चलेंगे।
Advertisement

उम्मीद है कि आने वाले दिनों में जियोनी के इन स्मार्टफोन की कीमत व उपलब्धता के बारे में और जानकारियां सामने आएंगी। कयास लगाए गए हैं कि यह चीनी कंपनी इनमें से कुछ हैंडसेट भारतीय मार्केट में उतारेगी।
 
सितंबर महीने में जियोनी ने बेहद ही पतले बेज़ल वाले डिस्प्ले की रेस में जियोनी एम7 और जियोनी ए7 पावर के साथ अपनी दावेदारी रखी थी। दोनों ही मॉडल फुलव्यू एमोलेड डिस्प्ले पैनल के साथ आते हैं। और एंड्रॉयड नूगा पर आधारित अमिगो ओएस 5.0 स्किन पर चलते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Gionee, Mobiles
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.