जियोनी एस5.1 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च, 13 मेगापिक्सल के कैमरे से है लैस

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 3 सितंबर 2015 18:15 IST
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जियोनी ने गुरुवार को अपना जियोनी एस5.1 प्रो स्मार्टफोन घरेलू मार्केट के लिए लॉन्च किया। स्मार्टफोन के पुराने वर्ज़न के डिज़ाइन पर भरोसा जताते हुए कंपनी ने एस5.1 प्रो हैंडसेट को भी स्लिम प्रोफाइल दिया है जबकि इसके स्पेसिफिकेशन मिड-रेंज वाले हैंडसेट जैसे हैं।

एस5.1 प्रो की मोटाई 5.35 मिलीमीटर है। आपको बता दें कि जियोनी एस5.1 की मोटाई 5.15 मिलीमीटर थी। पतला होने के बावजूद हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन के मामले में कंपनी ने निराश नहीं किया है। एस5.1 प्रो में 5 इंच का 2.5डी एचडी (720x1280) एमोलेड डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनिसटी है 237पीपीआई। स्क्रीन पर गोरिल्ला ग्लास 4 का प्रोटेक्शन मौजूद है। स्मार्टफोन में 1.3गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6753 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए डिवाइस में माली टी720 जीपीयू भी दिया गया है। हैंडसेट में 2जीबी का रैम होगा। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 16जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

जियोनी एस5.1 प्रो में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। फोन 2400एमएएच की बैटरी के साथ आता है। इस डुअल-सिम डिवाइस में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी 2.0 पोर्ट और अन्य स्टेंडर्ड कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। सॉफ्टवेयर की बात करें तो जियोनी एस5.1 प्रो एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा जिसके ऊपर अमिगो 3.0 यूज़र इंटरफेस मौजूद होगा।

जियोनी एस5.1 प्रो को चीन में पेश किया गया है और इसके बारे में सबसे पहले जानकारी टेक ब्लॉग TechGadgetsZ द्वारा दी गई। कंपनी ने इस हैंडसेट की कीमत के बारे में फिलहाल कुछ नहीं बताया है, उम्मीद की जा रही है कि इसका दाम 20,000 रुपये के आसपास होगा। इस फोन के ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध कराए जाने के बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.