Gionee S10 जल्द होगा भारत में लॉन्च

मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस के मौके पर गैजेट्स 360 से बात करते हुए जियोनी के एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय मार्केट में जियोनी एस10 को नए ए सीरीज फ्लैगशिप स्मार्टफोन के तौर पर उतारा जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 30 जून 2017 18:28 IST
ख़ास बातें
  • गैजेट्स 360 से बात करते हुए जियोनी के एक अधिकारी ने दी यह जानकारी
  • जियोनी एस10 को नए ए सीरीज फ्लैगशिप स्मार्टफोन के तौर पर उतारा जाएगा
  • एस10 के लॉन्च की तारीख के बारे में कुछ भी नहीं बताया गया
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जियोनी अपने चार कैमरे वाले स्मार्टफोन जियोनी एस10 को जल्द ही भारतीय मार्केट में लॉन्च करेगी। मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस के मौके पर गैजेट्स 360 से बात करते हुए जियोनी के एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय मार्केट में जियोनी एस10 को नए ए सीरीज फ्लैगशिप स्मार्टफोन के तौर पर उतारा जाएगा। हालांकि, इस अधिकारी ने जियोनी एस10 के लॉन्च की तारीख के बारे में कुछ भी नहीं बताया। सिर्फ यही कहा कि कंपनी ने इस पर अभी कोई फैसला नहीं लिया है।

जियोनी के एक और अधिकारी ने हमें बताया कि कंपनी पहले अगले दो महीने में जियोनी एस10 को भारतीय मार्केट में लॉन्च करने के बारे में विचार रही थी। लेकिन यह मौज़ूदा ए-सीरीज़ स्मार्टफोन जियोनी ए1 की परफॉर्मेंस पर निर्भर करेगा।
Advertisement

याद दिला दें कि इस चीनी कंपनी ने हाल ही में भारतीय मार्केट में जियोनी ए1 के विराट कोहली सिग्नेचर एडिशन वेरिएंट को उतारा था।

बता दें कि Gionee ने मई महीने में एस10 स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया था। घरेलू मार्केट में इसकी बिक्री महीने की शुरुआत में हुई थी। स्मार्टफोन  स्मार्टफोन के तीन वेरिएंट- रेगुलर एस10, एस10बी और एस10सी लॉन्च किए गए। फिलहाल, जियोनी के अधिकारी ने हमें साफ तौर पर यह नहीं बताया कि किस वेरिएंट को भारत में लॉन्च किया जाएगा।
Advertisement

Gionee S10 फोन की सबसे अनोखी ख़ासियत है इसका कैमरा डिपार्टमेंट। स्मार्टफोन में रियर पर एक 16 मेगापिक्सल और एक 8 मेगापिक्सल सेंसर है जो 6पी लेंस व अपर्चर एफ/1.8 के साथ आता है। फ्रंट की बात करें तो, फोन में 20 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल सेंसर दिए गए हैं। जियोनी एस10 की कीमत 2,599 चीनी युआन (करीब 24,400 रुपये) है।
Advertisement

पिछले साल आए जियोनी एस9 का अपग्रेडेड वेरिएंट, Gionee S10 एमिगो 4.0 ओएस पर चलता है। इसमें 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) इन-सेल डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में एक हीलियो पी25 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम दिया गया है। फोन में 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है। स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 3450 एमएएच की बैटरी, जो पिछले साल के जियोनी एस9 से बेहतर है।
 

जियोनी एस10बी की बात करें तो इस स्मार्टफोन की कीमत 2,199 चीनी युआन (करीब 20,700 रुपये) है। और फोन में 13 मेगापिक्सल व 5 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसके साथ ही फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेंसर है। Gionee S10B  स्मार्टफोन एमिगो 4.0 पर लता है। फोन में 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले है। इस फोन में हीलियो पी10 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम दिया गया है। जियोनी एस10बी में 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। इस स्मार्टफोन में 3700 एमएएच की बड़ी बैटरी है।
Advertisement

आखिर में बात करते हैं सबसे कम दाम वाले जियोनी एस10सी स्मार्टफोन की। इसकी कीमत 1,599 चीनी युआन (करीब 15,000 रुपये) है। इस स्मार्टफोन में रियर पर सिंगल 16 मेगापिक्सल सेंसर और फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेंसर है। बाकी दोनों फोन की तरह, Gionee S10C एमिगो 4.0 ओएस पर चलता है लेकिन इसमें 5.2 इंच डिस्प्ले है। फोन में स्नैपड्रैगन 427 प्रोसेसर व 4 जीबी रैम है। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। बैटरी 3100 एमएएच की है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी25

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3450 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.