Gionee S10 Lite भारत में लॉन्च, 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है इसमें

Gionee S10 Lite स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया गया है। जियोनी के नए स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन चीन में मई महीने में लॉन्च किए गए जियोनी एस10एस से बहुत हद तक मेल खाते हैं, जो जियोनी एस10 का वेरिएंट है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 दिसंबर 2017 15:50 IST
ख़ास बातें
  • जियोनी एस10 लाइट को भारत में 15,999 रुपये में बेचा जाएगा
  • रियर पैनल पर 13 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है
  • एस10 लाइट भारत में एक्सक्लूसिव तौर पर ऑफलाइन स्टोर में उपलब्ध होगा
Gionee S10 Lite स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया गया है। जियोनी के नए स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन चीन में मई महीने में लॉन्च किए गए जियोनी एस10सी से बहुत हद तक मेल खाते हैं, जो जियोनी एस10 का वेरिएंट है। जियोनी एस10 लाइट की सबसे अहम खासियत 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/2.0 है। इसके अलावा यूज़र को व्हाट्सऐप क्लोन फीचर भी मिलेगा जिसकी मदद से एक ही फोन में तीन अकाउंट को इस्तेमाल कर पाएंगे। जियोनी एस10 लाइट भारत में एक्सक्लूसिव तौर पर ऑफलाइन स्टोर में उपलब्ध होगा।
 

Gionee S10 Lite की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर

जियोनी एस10 लाइट को भारत में 15,999 रुपये में बेचा जाएगा। इसकी बिक्री शनिवार से देशभर के रिटेल स्टोर में शुरू होगी। इस कीमत में हैंडसेट की भिड़ंत मोटो जी5एस प्लस से होगी। जियोनी का नया फोन गोल्ड और ब्लैक रंग में मिलेगा।
Advertisement

एस10 लाइट कई लॉन्च ऑफर के साथ उपलब्ध होगा। जियोनी ने जानकारी दी है कि ग्राहकों को दो पेटीएम कैशबैक वाउचर मिलेंगे। ग्राहकों को हर कूपन पर 250 रुपये का कैशबैक मिलेगा, जिसके लिए पेटीएममॉल से कम से 350 रुपये की खरीदानी करनी होगी। नए और मौज़ूदा रिलायंस जियो उपभोक्ता हर महीने 5 जीबी अतिरिक्त डेटा पाएंगे। ऑफर 10 महीने के लिए उपलब्ध होगा और इसके लिए 309 रुपये वा महंगे रीचार्ज पैक को चुनना होगा।
 

Gionee S10 Lite के स्पेसिफिकेशन

जियोनी के इस फोन में 5.2 इंच एचडी डिस्प्ले है। स्नैपड्रैगन 427 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और जुगलबंदी के लिए मौज़ूद है 4 जीबी रैम। स्मार्टफोन में फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का सेंसर है और रियर पैनल पर 13 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। Gionee S10 Lite एमिगो 4.0 ओएस पर चलता है।
Advertisement

इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का मइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। बैटरी 3100 एमएएच की है। हैंडसेट के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी4.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, डिजिटल कंपास और प्रॉक्सिमिटी सेंसर हैंडसेट का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन में फ्रंट पैनल पर दिया गया होम बटन ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसका डाइमेंशन 148.7x73.7x7.9 मिलीमीटर है और वज़न 155 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 427

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  7. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  9. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.