6,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Gionee Max Pro, कीमत 7 हजार से भी कम...

Gionee Max Pro फोन पिछले साल अगस्त में लॉन्च हुए Gionee Max स्मार्टफोन का ही सक्सेसर है। लेटेस्ट फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह फोन 6,000 एमएएच बैटरी से लैस है, जिसमें आपको 34 दिन तक का स्टैंडबाय मिलता है। जबकि पिछले वर्ज़न में 5,000 एमएएच की बैटरी मौजूद थी।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 1 मार्च 2021 13:53 IST
ख़ास बातें
  • Gionee Max Pro में मौजूद है डुअल रियर कैमरा सेटअप
  • जियोनी मैक्स प्रो की सेल 8 मार्च को Flipkart पर होगी शुरू
  • फोन में मौजूद है 6.52 इंच का डिस्प्ले

Gionee Max Pro में मिलेगा 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा

Gionee Max Pro स्मार्टफोन को कंपनी के लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन के तौर पर भारत में लॉन्च कर दिया गया है, हालांकि इसकी सेल 8 मार्च को दोपहर 12 बजे से Flipkart पर शुरू की जाएगी। इस स्मार्टफोन को समर्पित पेज फ्लिपकार्ट पर लाइव कर दिया गया है, जिसमें स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन लिस्ट हैं। आपको बता दें, जियोनी मैक्स प्रो स्मार्टफोन पिछले साल अगस्त में लॉन्च हुए Gionee Max स्मार्टफोन का ही सक्सेसर है। लेटेस्ट स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह फोन 6,000 एमएएच बैटरी से लैस है, जिसमें आपको 34 दिन तक का स्टैंडबाय मिलता है। जबकि पिछले वर्ज़न में 5,000 एमएएच की बैटरी मौजूद थी। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, वहीं इसमें 6.52 इंच का डिस्प्ले मौजूद है। फोन में आपको फेस-अनलॉक जैसे फीचर्स भी प्राप्त होंगे।
 

Gionee Max Pro price in India, availability

जियोनी मैक्स प्रो को समर्पित एक पेज Flipkart पर लाइव किया गया है, जिसके मुताबिक स्मार्टफोन सिंगल रैम व स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन के साथ आता है। इसके 3 जीबी रैम और 32 जीबी रोम वेरिएंट की कीमत भारत में 6,999 रुपये तय की गई है। Gionee Max Pro की पहली सेल Flipkart के माध्यम से 8 मार्च दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाली है।
 

Gionee Max Pro specifications

जियोनी मैक्स प्रो फोन एंड्रॉयड 10 पर काम करता है। 6.52-इंच का एचडी+ फुल व्यू डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, यह ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है, जिसकी क्लॉक स्पीड 1.6 गीगाहर्ट्ज़ है। इसमें आपको 3 जीबी रैम मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए जियोनी मैक्स प्रो में अपने पुराने वर्ज़न की तरह डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और 2 मेगापिक्सल बोकेह लेंस मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए आपको इस फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है, इसके पिछले वर्ज़न में सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया था।

जियोनी मैक्स 32 जीबी रौम से लैस है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसकी बैटरी 6,000 एमएएच की है, जिसके साथ पेज पर जानकारी दी गई है कि इसमें 34 दिन तक का स्टैंडबाय, 115 घंटे तक का म्यूज़िक प्लेबैक, 60 घंटे तक की कॉलिंग, 13 घंटे तक मूवी और 12 घंटे तक गेमिंग एक्सपीरियंस प्राप्त होगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.