जियोनी एम7 पावर आज होगा भारत में लॉन्च, 5000 एमएएच बैटरी है इसमें

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जियोनी भारत में अपना नया स्मार्टफोन लाने को तैयार है। हम बात कर रहे हैं जियोनी एम7 पावर की। दरअसल, Gionee M7 Power को चीन में सितंबर महीने में लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 नवंबर 2017 10:50 IST
ख़ास बातें
  • Gionee M7 Power को चीन में सितंबर महीने में लॉन्च किया गया था
  • चीनी मार्केट में M7 Power की कीमत 1,999 रुपये (करीब 20,000 रुपये) है
  • जियोनी एम7 पावर में 6 इंच का 18:9 फुलव्यू डिस्प्ले है
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी जियोनी भारत में अपना नया स्मार्टफोन लाने को तैयार है। हम बात कर रहे हैं जियोनी एम7 पावर की। दरअसल, Gionee M7 Power को चीन में सितंबर महीने में लॉन्च किया गया था। अब कंपनी 5000 एमएएच बैटरी से लैस इस स्मार्टफोन को भारतीय ग्राहकों के लिए उतारेगी। जियोनी एम7 पावर का लॉन्च इवेंट बुधवार को शाम 6 बजे नई दिल्ली में आयोजित होगा।

बता दें कि चीनी मार्केट में Gionee M7 Power की कीमत 1,999 रुपये (करीब 20,000 रुपये) है। इसे ब्लू, ब्लैक और गोल्ड रंग में उपलब्ध कराया गया था। भारत में भी कीमत इसी के आसपास रहने की उम्मीद कर सकते हैं।
Advertisement

वैसे, बुधवार को लॉन्च इवेंट में कौन सा फोन लॉन्च होगा। यह तो कंपनी ने नहीं बताया है। लेकिन मीडिया को भेजे इनवाइट में कंपनी ने #MpowerwithGionee हैशटैग का इस्तेमाल किया गया है। यह जियोनी एम7 पावर की ओर ही इशारा करता है।

जियोनी एम7 पावर में 6 इंच का 18:9 फुलव्यू डिस्प्ले है। इसका रिज़ॉल्यूशन 720x1440 पिक्सल है। इसमें 1.4 गीगाहर्ट्ज़ स्नपैड्रैगन 435 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौज़ूद है। हैंडसेट एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर आधारित अमिगो ओएस 5.0 पर चलेगा।
Advertisement

स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो एलईडी फ्लैश, एफ/2.0 अपर्चर और पीडीएएफ से लैस है। फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। जियोनी एम7 पावर की एक अहम खासियत 5000 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent battery life
  • Good daylight camera performance
  • Can be used as a power bank
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • Grainy front camera output
  • Hybrid dual-SIM design
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  2. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  3. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  4. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  2. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  3. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  4. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  5. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  6. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  7. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  8. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  9. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  10. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.