Gionee M12 Pro ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

Gionee M12 Pro फोन के सिंगल 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 700 (लगभग 7,500 रुपये) है। Gionee M12 Pro में आपको व्हाइट और ब्लू ग्रेडिएंट ग्लॉसी फिनिश मिलेगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 9 सितंबर 2020 13:23 IST
ख़ास बातें
  • Gionee M12 Pro फोन में दिया गया है डेकोरेटिव चौथा लेंस
  • जियोनी एम12 प्रो में स्थित है 4000 एमएएच की बैटरी
  • फोन का सेल्फी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है

Gionee M12 Pro में मौजूद है 6 जीबी रैम

Gionee M12 Pro स्मार्टफोन कथित रूप से कंपनी के लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच से लैस है, जिसमें फोन के टॉपर 3.5mm का ऑडियो जैक स्लॉट दिया गया है। देखने में लगता है कि फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, लेकिन रिपोर्ट की मानें, तो चौथा लेंस केवल दिखाने के लिए स्थित है। इसके अलावा जियोनी एम12 प्रो फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर दिया गया है। बाकि, प्रमुख स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें आपको 4,000 एमएएच की बैटरी और 90.3 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो मिलेगा।
 

Gionee M12 Pro price

जियोनी एम12 प्रो फोन के सिंगल 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 700 (लगभग 7,500 रुपये) है। Gionee M12 Pro में आपको व्हाइट और ब्लू ग्रेडिएंट ग्लॉसी फिनिश मिलेगा। इस स्मार्टफोन की जानकारी सबसे पहले GizmoChina द्वारा सार्वजनिक की गई है।
Advertisement
 

Gionee M12 Pro specifications

जियोनी एम12 प्रो फोन में 6.2 इंच एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ 90.3 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच दिया गया है। इसके अलावा फोन मीडियाटेक हीलियो पी60 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ आपको 6 जीबी रैम मिलेगा। फोन की इंटरनल स्टोरेज 128 जीबी है, जिसमें माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट मौजूद है।

फोटोग्राफी व वीडियो कॉल के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जो कि वर्गाकार आकार कैमरा मॉड्यूल में फोन के पिछले हिस्से पर ऊपरी बायीं ओर स्थित है। फोन का प्राइमरी कैमरा 16 मेगापिक्सल का है, इसके साथ एक बड़ा वाइड-एंगल सेंसर और एक मैक्रो सेंसर दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 13 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। जियोनी एम12 प्रो फोन की बैटरी 4000 एमएएच की है। फोन का भार 160 ग्राम है और इसमें 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है। यही नहीं, इस फोन में आरतो डुअल स्टीरियो स्पीकर भी मिलेंगे। वहीं, इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
Advertisement

जियोनी एम12 प्रो का वॉल्यूम बटन और पावर बटन फोन की स्क्रीन के दायीं ओर स्थित है। वहीं, फोन के बायें किनारे पर सिम-ट्रे स्लॉट दिया गया है। जियोनी का लोगो फोन के बैक पैनल के निचले हिस्से पर स्थित है।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.