फ्रीडम 251 के करीब 30,000 यूनिट ही पहले दिन बुक हो पाए

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 फरवरी 2016 10:54 IST
मात्र 251 रुपये वाले फ्रीडम 251 स्मार्टफोन को लेकर जबरदस्त उत्साह के बीच freedom251.com वेबसाइट से पहले दिन बुक हुए हैंडसेट के आंकड़े बेहद ही चौंकाने वाले हैं। रिंगिंग बेल्स के डायरेक्टर मोहित गोयल ने जानकारी दी है कि पहले दिन करीब 30,000 यूनिट की बुकिंग हो सकी।

(पढ़ें: फ्रीडम 251 को ऐसे खरीद सकते हैं आप)

याद रहे कि रिंगिंग बेल्स फ्रीडम 251 स्मार्टफोन को बुधवार शाम को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया था। इसकी कीमत पहले से ही विवादों का कारण बन गई है। और मांग को देखते हुए उपलब्धता पर भी सवाल उठने लगे हैं।

(यह भी देखें: फ्रीडम 251 के सारे स्पेसिफिकेशन)

कीमत कम होने के कारण कंपनी की वेबसाइट पर जबरदस्त ट्रैफिक देखने को मिली। ऐसा लगता है कि कंपनी के सर्वर इस किस्म की ट्रैफिक के लिए बिल्कुल ही तैयार नहीं थे। नतीजतन वेबसाइट ठप पड़ गई। कंपनी का दावा है कि वेबसाइट पर कई बार प्रति सेकेंड करीब 63 लाख यूज़र मौजूद थे।
Advertisement

(देखें: फ्रीडम 251 की तस्वीरें)

एनडीटीवी के राजीव मखनी से बात करते हुए रिंगिंग बेल्स के अध्यक्ष अशोक चड्ढा ने बताया कि कई बार वेबसाइट पर 63 लाख प्रति सेकेंड की दर से लोग मौजूद थे। हमारे सर्वर इस किस्म की ट्रैफिक के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थे।
Advertisement
इतनी ज्यादा ट्रैफिक होने के बावजूद कंपनी पहले दिन करीब 30,000 यूनिट हैंडसेट की बुकिंग कर सकी।

रिंगिंग बेल्स के दोनों अधिकारियों ने बताया कि कंपनी फिलहाल फ्रीडम 251 की कीमत कम रखने के लिए नुकसान उठा रही है। उसे उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कीमत में बदलाव किए जाएंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  10. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.