फ्रीडम 251 बनाने वाली रिंगिंग बेल्स पर लगा धोखाधड़ी का आरोप

विज्ञापन
Bhasha, अपडेटेड: 26 फरवरी 2016 16:33 IST
फ्रीडम 251 मोबाइल फोन को लेकर चल रहे आरोप-प्रत्यारोप के बीच रिंगिंग बेल्स की ग्राहक सेवा प्रदाता फर्म (कस्टमेयर केयर फर्म) ने कंपनी पर ‘धोखाधड़ी’ और बकाए का भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया है। हालांकि स्मार्टफोन कंपनी ने इन आरोपों को खारिज किया है।

वहीं दूसरी ओर रिंगिंग बेल्स ने बीपीओ कंपनी सीवाईफ्यूचर पर ग्राहकों की कॉल्स का भारी यातायात संभालने में विफल रहने का आरोप लगाया है।

सीवाईफ्यूचर के संस्थापक और सीईओ अनुज बैराठी ने कहा, ‘‘ हमें हमेशा से ही रिंगिंग बेल्स और उनके कारोबारी माडल को लेकर संशय रहा है। उनकी प्रबंधन टीम के साथ कई दौर की बातचीत के बाद जब उन्होंने अपने लांच कार्यक्रम में आने वाले कई वरिष्ठ राजनेताओं के नाम दिखाए तो हमने उनकी परियोजना अपने हाथ में लेने का निर्णय किया।’’ फोन को पेश किए जाने के कुछ ही दिनों बाद कॉल सेंटर के नंबर पर लाखों की संख्या में कॉल्स आई जिनका उचित जवाब दिया गया और यहां तक कि रिंगिंग बेल्स भी हमारी सेवाओं से खुशी थी।

‘‘ हालांकि, जब हमने अपने भुगतान के बारे में पूछना शुरू किया जो हमें साप्ताहिक आधार पर किया जाना था, उन्होंने झूठे आरोप लगाने शुरू कर दिए और असंतोषजनक सेवाओं का हवाला देते हुए हमारी सेवाएं समाप्त करने का निर्णय किया।’’
Advertisement

बैराठी ने बताया, ‘‘ यह फर्जीवाड़ा, धोखाधड़ी और अनुबंध तोड़ने का एक स्पष्ट मामला है। अनुबंध के मुताबिक, रिंगिंग बेल्स ने विशेष रूप से हमें एक साल के न्यूनतम लॉक-इन पीरियड का आश्वासन दिया था और एक साल से पहले अनुबंध खत्म नहीं करने की बात कही थी।’’ हालांकि, इन आरोपों का खंडन करते हुए रिंगिंग बेल्स ने कहा कि हेल्पडेस्क से संपर्क करने वाले लोग संपर्क करने में असमर्थ थे और कंपनी को इस संबंध में सीधे तौर पर हजारों की संख्या में शिकायतें मिली हैं।
Advertisement

रिंगिंग बेल्स के अध्यक्ष अशोक चड्ढा ने कहा, ‘‘ हमने इस काम का ठेका सीवाईफ्यूचर बीपीओ को दिया था। दूरसंचार कंपनियों ने यह पुष्टि की कि हेल्पलाइन पर प्रतिघंटे करीब 12 लाख कॉल्स आ रही थीं। मेरी जानकारी में यह बात आई कि बीपीओ कंपनी इस यातायात को संभालने में समर्थ नहीं है। हम अपने ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने के लिए स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं।’’

वहीं बैराठी ने कहा कि समझौते के मुताबिक, असंतोषजनक सेवाओं के चलते अनुबंध समाप्ति की स्थिति में रिंगिंग बेल्स को 30 दिन का नोटिस पीरियड उपलब्ध कराना था और सभी बकाए का भुगतान करना था। ‘‘ वे हमारा फोन भी नहीं उठा रहे हैं। हमने एक पुलिस शिकायत दर्ज कराने सहित सभी आवश्यक कानूनी उपाय करने की योजना बनाई है। हमने पुलिस से बातचीत शुरू कर दी है और कल तक मामला दर्ज कराएंगे। यदि हम रिंगिंग बेल्स परियोजना के लिए रखे गए 100 कर्मचारियों की छंटनी करते हैं तो हमारी कंपनी में उथल पुथल मच जाएगा।’’ उल्लेखनीय है कि नोएडा स्थित रिंगिंग बेल्स ने 251 रपये में एक 3जी स्मार्टफोन पेश किया। कंपनी के इस फोन पर दूरसंचार क्षेत्र में आश्चर्य जताते हुए कंपनियों ने इस कीमत पर ऐसा फोन उपलब्ध कराने की संभावना पर सवाल खड़े किए हैं। इस फोन के समान दूसरी कंपनियों के माडल बाजार में करीब 3,000-4,000 रपये में उपलब्ध हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  9. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  11. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.