7 हजार रुपये सस्ता खरीदें OnePlus 10R 5G, Flipkart Year End Sale का कमाल

OnePlus पर OnePlus 10R 5G पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप इस फोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका बेस्ट साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 दिसंबर 2022 14:48 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 10R 5G में 6.7 इंच की फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दी गई है।
  • OnePlus 10R 5G पर 7 हजार रुपये की छूट मिल रही है।
  • फ्लिपकार्ट पर वनप्लस 10आर 5जी पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है।

OnePlus 10R 5G में 6.7 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले है।

Photo Credit: OnePlus

ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर Flipkart Year End Sale सेल चल रही है। OnePlus पर OnePlus 10R 5G पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप इस फोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका बेस्ट साबित हो सकता है। जी हां ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर वनप्लस 10आर 5जी को बैंक ऑफर के जरिए सस्ते में खरीदा जा सकता है। आइए वनप्लस के इस स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

OnePlus 10R 5G पर ऑफर


फ्लिपकार्ट पर OnePlus 10R 5G के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है। बैंक ऑफर की बात करें तो यह बैंक ऑफर बड़ौदा क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत यानी कि 2,000 की छूट मिल सकती है। Federal Bank क्रेडिट कार्ड से 10 प्रतिशत यानी कि 3,000 रुपये तक डिस्काउंट मिल सकता है। Flipkart Axis बैंक कार्ड से पेमेंट पर 5 प्रतिशत छूट मिल सकती है। यह फोन 38,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। अब यह फोन बैंक ऑफर के साथ लॉन्च कीमत से 7 हजार रुपये सस्ता होकर 31,999 रुपये में मिल रहा है।
Advertisement
 

OnePlus 10R 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो OnePlus 10R 5G में 6.7 इंच की फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2412 पिक्सल, आस्पेक्ट रेशियो 20:9 और यह 120Hz डायनामिक रिफ्रेश रेट है। प्रोसेसर के लिए यह ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 8100-Max SoC पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए OnePlus 10R 5G में एक 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 

ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो वनप्लस 10आर 5जी Android 12 पर बेस्ड OxygenOS 12.1 पर काम करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शन की बात करें तो 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। सेंसर की बात करें तो इसमें इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। बैटरी के लिए इसमें 4,500mAh की बैटरी है, जो कि 150W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 8100 5जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  2. घीमे लैपटॉप-PC को फास्ट बना देगा JioPC, बिना नया कंप्यूटर खरीदे मिलेगी 16GB RAM और 1TB स्टोरेज
  3. अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट
  4. Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  5. हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस
  6. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
  7. Instagram पर AI Profile वालों के लिए बुरी खबर, Meta ने बदले नियम, रीच पर हो सकता है असर!
  8. URBN के इस नए 25,000mAh Power Bank में मिलेगा 100W आउटपुट, एक साथ फास्ट चार्ज होंगे कई फोन; जानें कीमत
  9. ₹18,999 में लॉन्च हुए थे, अब ₹34,999 तक पहुंची कीमत; प्राइस हाइक लिस्ट में Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की एंट्री
  10. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.