ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर साल के अंत में एक और सेल आयोजित होने वाली है। Flipkart Year End Sale 2019 में Samsung Galaxy S9, Oppo F11 Pro, Google Pixel 3a XL, Honor 9N और Asus 5Z जैसे स्मार्टफोन सस्ते में बेचे जा रहे हैं। तीन दिनों तक चलने वाली इस सेल का आगाज 21 दिसंबर को होगा और यह 23 दिसंबर तक चलेगी। इस सेल में Samsung Galaxy A50, Oppo F11, Google Pixel 3 और Honor 10 Lite भी सस्ते में बिकेंगे। अतिरिक्त डिस्काउंट ऑफर्स भी उपलब्ध है। चुनिंदा स्मार्टफोन के साथ बिना ब्याज वाले ईएमआई का विकल्प है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट पर खरीदारी करने पर आईसीआईसीआई बैंक के कार्ड के साथ 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
Flipkart sale: Offers on mobile phonesफ्लिपकार्ट के मुताबिक,
सैमसंग गैलेक्सी एस9 को 27,999 रुपये में बेचा जाएगा। यह स्मार्टफोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ उपलब्ध है।
सैमसंग गैलेक्सी एस9+ को भी सस्ते में उपलब्ध कराया जाएगा। यह 34,999 रुपये में उपलब्ध होगा, जबकि एमआरपी 37,999 रुपये है।
गैलेक्सी एस9 सीरीज की तरह फ्लिपकार्ट सेल में
सैमसंग गैलेक्सी ए50 को 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध कराया जाएगा।। यह फोन अभी 16,999 रुपये की शुरुआती कीमत में बिकता है।
Oppo F11 Pro का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट अभी 19,990 रुपये में उपलब्ध है। लेकिन फ्लिपकार्ट सेल में इसे 16,990 रुपये में बेचा जाएगा। Flipkart सेल में
Oppo A7 को 9,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। आमतौर पर कीमत 12,990 रुपये रहती है। इसके अलावा 14,990 रुपये की शुरुआती कीमत वाला
Oppo F11 हैंडसेट 12,990 रुपये में उपलब्ध होगा।
स्मार्टफोन | मौज़ूदा कीमत (रुपये) | डिस्काउंट कीमत (रुपये) |
Samsung Galaxy S9 | 29,999 | 27,999 |
Samsung Galaxy S9+ | 37,999 | 34,999 |
Samsung Galaxy A50 | 16,999 | 14,999 |
Oppo F11 Pro | 19,990 | 16,990 |
Oppo A7 | 12,990 | 9,990 |
Google Pixel 3a XL | 34,999 | 30,999 |
Google Pixel 3 | 49,999 | 42,999 |
Honor 10 Lite | 8,499 | 7,999 |
Honor 9N | 9,999 | 8,999 |
Asus Max Pro M1 | 8,499 | 7,999 |
Asus 5Z | 16,999 | 15,999 |
Flipkart अपनी इस सेल में Google Pixel 3a XL और Google Pixel 3 को भी सस्ते में बेचेगी। गूगल पिक्सल 3ए एक्सएल आमतौर पर 34,999 रुपये में बिकता है, लेकिन यह 30,999 रुपये में उपलब्ध होगा। इसी तरह से पिक्सल 3 को 42,999 रुपये की शुरुआती कीमत में बेचा जाएगा।
हॉनर 10 लाइट स्मार्टफोन Flipkart Year End Sale में 7,999 रुपये में बेचा जाएगा। Honor 9N स्मार्टफोन 1,000 रुपये की छूट के साथ 8,999 रुपये में बिकेगा।
Samsung Galaxy A30s और
Galaxy A70s जैसे स्मार्टफोन इस सेल में 2,500 रुपये की अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ उपलब्ध होंगे।
आईफोन 11,
आईफोन 11 प्रो और
आईफोन 11 प्रो मैक्स जैसे स्मार्टफोन बिना ब्याज वाले ईएमआई विकल्प के साथ आएंगे।
Flipkart Year End Sale में ऐप्पल आईपैड मॉडल, हॉनर पैड 5 और हुवावे मीडियापैड एम5 लाइट पर डिस्काउंट दिया जाएगा।