Lenovo K10 Note और Lenovo A6 Note के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले Flipkart पर सार्वजनिक

Lenovo K10 Note होगा तीन रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन। लेनोवो ए6 नोट में दो रियर कैमरे दिए गए हैं।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 3 सितंबर 2019 18:13 IST
ख़ास बातें
  • 4,000 एमएएच की बैटरी होगी लेनोवो ए6 नोट में
  • 4,050 एमएएच की बैटरी है लेनोवो के10 नोट में
  • इन दोनों फोन के साथ लेनोवो ज़ेड6 प्रो लॉन्च होगा भारत में

Lenovo k6 Note और Lenovo A6 Note होंगे 5 सितंबर को लॉन्च

Lenovo इस हफ्ते भारत में अपने Lenovo Z6 Pro, Lenovo K10 Note और Lenovo A6 Note स्मार्टफोन से पर्दा उठाएगी। हमें लेनोवो ज़ेड6 प्रो के बारे में पहले से पता है, क्योंकि इसे चीनी मार्केट में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। हालांकि, लेनोवो के10 नोट और लेनोवो ए6 नोट के बारे में अब  तक बेहद ही कम जानकारी उपलब्ध थी। लेकिन लेनोवो ब्रांड के इन दोनों स्मार्टफोन के कई स्पेसिफिकेशन का खुलासा हो गया है। ऐसा फ्लिपकार्ट की लिस्टिंग के कारण संभव हो पाया है।

Lenovo K10 Note के फ्लिपकार्ट टीज़र पेज के मुताबिक, लेनोवो के इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच की फुल-एचडी+ स्क्रीन होगी। यह 19:5:9 आस्पेक्ट रेशियो, 90 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और वाटरड्रॉप नॉच के साथ आएगा। इसमें क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर दिया जाएगा। बैटरी 4,050 एमएएच की होगी जो 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

इसके अतिरिक्त लेनोवो के10 नोट में तीन रियर कैमरे दिए जाएंगे। सेटअप में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है और तीसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। स्मार्टफोन 2x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ आएगा।

अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो लेनोवो के10 नोट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, डॉल्बी ऑडियो, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट होगा। स्मार्टफोन को नाइट ब्लैक और स्टारडस्ट ब्लू रंग में बेचा जाएगा।
Advertisement

Lenovo A6 Note की लिस्टिंग से खुलासा हुआ है कि यह फोन 6.09 इंच के एचडी+ डिस्प्ले से लैस होगा। यह 88 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और वाटरड्रॉप नॉच के साथ आएगा। इसमें मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर होगा। बैटरी 4,000 एमएएच की होगी जो 10 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
Advertisement
 

अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो लेनोवो के6 नोट में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। यह फेस अनलॉक सपोर्ट, डुअल सिम सपोर्ट और अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के साथ आएगा। यह एक डुअल कैमरा फोन है। पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल के सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल का सेंसर जुगलबंदी में काम करेगा। फ्रंट पैनल पर एक मात्र 5 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। हैंडसेट को ब्लैक और ब्लू रंग में उपलब्ध कराया जाएगा।

इन स्मार्टफोन की कीमतों और उपलब्धता के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.