Flipkart Sale 2025: 30 हजार है बजट तो सस्ते में मिल रहे Google, Samsung और Oppo जैसे स्मार्टफोन्स, देखें बेस्ट डील

Flipkart Big Billion Days Sale 2025 में स्मार्टफोन्स पर जबरदस्त डील्स मिल रही हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 सितंबर 2025 12:06 IST
ख़ास बातें
  • Google Pixel 8a का 8GB/128GB वेरिएंट 29,999 रुपये में उपलब्ध हो रहा है।
  • Redmi Note 13 Pro 5G का 8GB/256GB वेरिएंट 30,999 रुपये में मिल रहा है।
  • Realme GT 7T का 8GB/256GB वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 30999 रुपये में लिस्ट है।

Oppo K13 Turbo 5G में 50MP कैमरा है।

Photo Credit: Oppo

Flipkart Big Billion Days Sale 2025 आज 23 सितंबर से सभी ग्राहकों के लिए शुरू हो गई है। फेस्टिव सीजन के मौके पर अगर आप अपने लिए कोई नया स्मार्टफोन खरीदने का विचार कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। आज हम 30 हजार रुपये के बजट में आने वाले स्मार्टफोन्स की बात कर रहे हैं। फ्लिपकार्ट सेल में स्मार्टफोन पर भारी कीमत में कटौती, धांसू बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर का लाभ मिल रहा है। आइए 30 हजार रुपये के बजट में आने वाले स्मार्टफोन्स पर मिलने वाली डील्स और डिस्काउंट के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Flipkart Big Billion Days Sale 2025: 30 हजार रुपये में बेस्ट स्मार्टफोन

Advertisement


Oppo K13 Turbo 5G
Oppo K13 Turbo 5G का 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 29,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो ICICI Bank डेबिट कार्ड से पेमेंट पर 3,000 रुपये डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत 26,999 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 25,950 रुपये तक कीमत कम हो सकती है। 

Google Pixel 8a
Google Pixel 8a का 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 29,999 रुपये में उपलब्ध हो रहा है। बैंक ऑफर में Axis Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10% (1500 रुपये तक) डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 28,499 रुपये हो जाएगी। वहीं एक्सचेंज ऑफर में पुराना फोन देने पर 24,950 रुपये तक बचत हो सकती है। 

Redmi Note 13 Pro 5G
Redmi Note 13 Pro 5G का 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 30,999 रुपये में लिस्टेड है। बैंक ऑफर के मामले में ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से ट्रांजेक्शन करने पर 10% (1500 रुपये तक)  डिस्काउंट दिया जा सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 29,499 रुपये हो जाएगी। जबकि एक्सचेंज ऑफर में पुराना फोन देने पर 25 हजार रुपये तक लाभ मिल सकता है। 

Advertisement

Realme GT 7T
Realme GT 7T का 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 30,999 रुपये में मिल रहा है। बैंक ऑफर की बात की जाए तो ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10% (1500 रुपये तक)  डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 29,499 रुपये हो जाएगी। ध्यान दें कि एक्सचेंज ऑफर में पुराना फोन देने पर 25,350 रुपये तक बचत हो सकती है। 

Samsung Galaxy A55 5G
Samsung Galaxy A55 5G का 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 25,488 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर को देखते हुए Axis Bank क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 10% (1500 रुपये तक)  डिस्काउंट हो सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 23,988 रुपये हो जाएगी। वहीं एक्सचेंज ऑफर में पुराना फोन देने पर 19,000 रुपये तक बचत हो सकती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.