3750 रुपये सस्ती कीमत में खरीदें 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला ये Realme स्मार्टफोन

Realme के इस साल मार्च में लॉन्च हुए स्मार्टफोन Realme P3 Ultra 5G को डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 जून 2025 15:51 IST
ख़ास बातें
  • Realme P3 Ultra 5G में 6.83 इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Realme P3 Ultra 5G मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 अल्ट्रा प्रोसेसर से लैस है।
  • Realme P3 Ultra 5G में 6000mAh की बैटरी दी गई है।

Realme P3 Ultra 5G में 6.83 इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Realme

Realme के इस साल मार्च में लॉन्च हुए स्मार्टफोन Realme P3 Ultra 5G को डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट पर इस फोन पर कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर से भारी बचत शामिल है। अतिरिक्त बचत के लिए ग्राहक पुराना फोन एक्सचेंज ऑफर में दे सकते हैं। P3 Ultra 5G में 6.83 इंच की 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 अल्ट्रा चिपसेट दिया गया है। यहां हम आपको Realme P3 Ultra 5G के डिस्काउंट और ऑफर के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Realme P3 Ultra 5G Discount & Offers


Realme P3 Ultra 5G का 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि मार्च 2025 में 26,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर की बात करें तो आईडीएफसी फर्स्ट पावर वुमेन प्लेटिनियम एंड सिग्नेचर डेबिट कार्ड से भुगतान पर 5% डिस्काउंट (750 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 23,249 रुपये हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर में 17,850 रुपये की बचत हो सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। लॉन्च कीमत से यह फोन 3,750 रुपये सस्ता मिल रहा है।


Realme P3 Ultra 5G Specifications


Realme P3 Ultra 5G में 6.83 इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2800 x 1272 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इस फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग से लैस है। यह फोन ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 अल्ट्रा प्रोसेसर से लैस है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड realme UI 6.0 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप के मामले में P3 Ultra 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.45 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इस फोन में 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करने वाली 6000mAh की बैटरी दी गई है। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 163.10 मिमी, चौड़ाई 76.90 मिमी, मोटाई 7.38 मिमी और वजन 183 ग्राम है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.83 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1272x2800 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  3. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  7. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  8. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  10. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.