Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर

20 हजार रुपये से कम बजट है और नया स्मार्टफोन तलाश कर रहे हैं तो Motorola का मिड रेंज स्मार्टफोन Edge 60 Fusion 5G बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 सितंबर 2026 20:26 IST
ख़ास बातें
  • Motorola Edge 60 Fusion 5G में 6.7 इंच की 1.5K कर्व्ड pOLED डिस्प्ले है।
  • Motorola Edge 60 Fusion 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Motorola Edge 60 Fusion 5G में 5500mAh की बैटरी दी गई है।

Motorola Edge 60 Fusion 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Motorola

20 हजार रुपये से कम बजट है और नया स्मार्टफोन तलाश कर रहे हैं तो Motorola का मिड रेंज स्मार्टफोन Edge 60 Fusion 5G बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। इस वक्त फ्लिपकार्ट पर Motorola Edge 60 Fusion 5G पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। यानी कि ई-कॉमर्स साइट पर कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर का लाभ मिल रहा है। आइए मोटोरोला ऐज 60 फ्यूजन 5जी पर मिलने वाले ऑफर और डील के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Motorola Edge 60 Fusion 5G Offers & Price

Motorola Edge 60 Fusion 5G का 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर ₹24,999 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर के मामले में फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड ट्रांजेक्शन पर ₹1250 छूट मिल सकती है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹23,749 हो जाएगी। वहीं एक्सचेंज ऑफर की बात करें तो ₹23,180 की बचत हो सकती है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।

Motorola Edge 60 Fusion 5G Features & Specifications

Motorola Edge 60 Fusion 5G में 6.7 इंच की 1.5K कर्व्ड pOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1220x2712 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर से लैस है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Hello UI ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इस फोन में 5500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 68W वायर्ड टर्बो चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Edge 60 Fusion 5G के रियर में f/1.8 अपार्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4G, 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  6. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.