Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट

Samsung Galaxy S25 FE 5G को Flipkart Big Billion Day Sale से पहले सस्ते में खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 सितंबर 2026 13:38 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S25 FE में 6.7 इंच की डायनेमिक एमोलेड 2X डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy S25 FE में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Samsung Galaxy S25 FE में 4,900mAh की बैटरी मिलती है।

Samsung Galaxy S25 FE में 6.7 इंच की डायनेमिक एमोलेड 2X डिस्प्ले मिलती है।

Photo Credit: Samsung

Flipkart पर 8 अक्टूबर से Flipkart Big Billion Day Sale शुरू होने वाली है, जिसमें स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट मिलेगा। अगर आप सेल शुरू होने से पहले नया फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो Samsung Galaxy S25 FE 5G पर भारी बचत हो सकती है। Galaxy S25 FE 5G में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें 4,900mAh की बैटरी आती है जो कि लंबे समय तक चल सकती है। यह फोन Exynos 2400 प्रोसेसर से लैस किया गया है। आइए Galaxy S25 FE 5G के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy S25 FE 5G Price & Offers

Samsung Galaxy S25 FE 5G का 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर ₹54,999 में लिस्ट किया गया है, जबकि यह फोन बीते साल सितंबर में ₹59,999 में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर ₹2,750 डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹52,249 हो जाएगी। यह फोन लॉन्च कीमत की तुलना में करीबन ₹7,750 सस्ता मिल रहा है। वहीं एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 36,300 तक बचत हो सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए फोन की मौजूदा स्थिति और मॉडल पर निर्भर करता है। 

Samsung Galaxy S25 FE 5G Features & Specifications

Samsung Galaxy S25 FE में 6.7 इंच की डायनेमिक एमोलेड 2X डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2340 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1900 निट्स पीक ब्राइटनेस है। यह फोन कंपनी के एक्सीनॉक्स 2400 प्रोसेसर से लैस किया गया है। इसके अलावा ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में एंड्रॉयड 16 पर काम करता है। इस फोन में जनरेटिव एडिट जैसे AI-सपोर्टेड एडिटिंग टूल दिए गए हैं और इसके अलावा गूगल के सर्कल टू सर्च, जेमिनी लाइव और अन्य AI फीचर्स का सपोर्ट मिलता है। वहीं धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग के साथ आता है।

कैमरा सेटअप के मामले में Galaxy S25 FE के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 4,900mAh की बैटरी मिलती है जो कि 45W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 161.3 मिमी, चौड़ाई 76.6 मिमी, मोटाई 7.4 मिमी और वजन 190 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 4G, 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  4. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  8. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  9. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  10. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.