Flipkart Freedom Sale: 12 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें लेटेस्ट iPhone

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर Flipkart Freedom Sale चल रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 अगस्त 2025 08:51 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 16 में 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले मिलती है।
  • iPhone 16 में ऑक्टा कोर Apple A18 प्रोसेसर दिया गया है।
  • iPhone 16 में 48 मेगापिक्सल वाइड एंगल कैमरा है।

iPhone 16 में 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Apple

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर Flipkart Freedom Sale चल रही है। अगर आप नया आईफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इस सेल में भारी बचत हो सकती है। Apple अगले महीने अपनी लेटेस्ट आईफोन 17 सीरीज लेकर आने वाली है, जिससे पहले iPhone 16 को सस्ते में खरीदने का मौका आया है। सेल के दौरान आईफोन पर भारी कीमत में कटौती और बैंक ऑफर का लाभ मिल रहा है। वहीं अगर पुराना फोन एक्सचेंज में दिया जाता है तो और भी कीमत में कमी हो सकती है। आइए iPhone 16 पर मिलने वाली डील्स और ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

iPhone 16 Price, Offers

iPhone 16 का 128GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 69,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जो कि बीते साल सितंबर में 79,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो HSBC या Yes बैंक क्रेडिट कार्ड कार्ड ट्रांजेक्शन पर 2500 रुपये डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत 67,499 रुपये हो जाएगी। वहीं एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 57,850 रुपये कीमत कम हो सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। यह आईफोन लॉन्च कीमत से 12,400 रुपये सस्ता मिल रहा है।

Advertisement

iPhone 16 Features, Specifications

iPhone 16 में 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1179x2556 पिक्सल और 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस आईफोन में ऑक्टा कोर Apple A18 प्रोसेसर दिया गया है। यह आईफोन iOS 18 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कैमरा सेटअप के लिए iPhone 16 के रियर में f/1.6 अपर्चर और 2x इन सेंसर जूम के साथ 48 मेगापिक्सल वाइड एंगल कैमरा, f/1.6 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल 2x टेलीफोटो कैमरा और 12 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12 मेगापिक्सल का ट्रूडेप्थ फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल हैं। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 147.6 मिमी, चौड़ाई 71.6 मिमी, मोटाई 7.8 मिमी और वजन 170 ग्राम है।

iPhone 16 की कीमत कितनी है?

iPhone 16 का 128GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 69,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।

Advertisement

iPhone 16 की डिस्प्ले कैसी है?

iPhone 16 में 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1179x2556 पिक्सल और 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

iPhone 16 में कौन सा प्रोसेसर है?

iPhone 16 में ऑक्टा कोर Apple A18 प्रोसेसर दिया गया है।

Advertisement

iPhone 16 का कैमरा कैसा है?

iPhone 16 के रियर में f/1.6 अपर्चर और 2x इन सेंसर जूम के साथ 48 मेगापिक्सल वाइड एंगल कैमरा, f/1.6 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल 2x टेलीफोटो कैमरा और 12 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12 मेगापिक्सल का ट्रूडेप्थ फ्रंट कैमरा है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  3. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  4. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  5. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  6. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  7. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  8. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  2. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  3. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  4. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  5. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  6. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  7. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  8. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  9. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  10. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.