Flipkart Freedom Sale: ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Google का 48MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शुरू हुई Flipkart Freedom Sale में स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 अगस्त 2026 15:28 IST
ख़ास बातें
  • Google Pixel 10 में 6.3 इंच की Actua OLED डिस्प्ले दी है।
  • Google Pixel 10 में 4970mAh की बैटरी दी गई है।
  • Google Pixel 10 में 48 मेगापिक्सल का वाइड कैमरा मिलता है।

Google Pixel 10 में 6.3 इंच की Actua OLED डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Google

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शुरू हुई Flipkart Freedom Sale में स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर आप ₹70,000 के बजट में अपने लिए नया स्मार्टफोन तलाश कर रहे हैं तो Google Pixel 10 बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। सेल में इस फोन पर कीमत में कटौती और बैंक डिस्काउंट का लाभ मिल रहा है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में अतिरिक्त बचत का लाभ मिल सकता है। यह फोन 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 10.5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस किया गया है। आइए Google Pixel 10 पर मिलने वाले डिस्काउंट से लेकर प्रभावी कीमत और स्पेसिफिकेशंस आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Google Pixel 10 Price & Offers

Google Pixel 10 का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर ₹74,999 में लिस्टेड है। बैंक ऑफर की बात करें तो ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर फ्लैट ₹5000 डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹69,999 हो जाएगी। वहीं एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर ₹72,850 तक बचत हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा स्थिति और मॉडल पर निर्भर करता है। यह फोन बीते साल अगस्त में ₹79,999 में लॉन्च किया गया था, जिस हिसाब से करीबन ₹10 हजार सस्ता मिल रहा है।

Advertisement

Google Pixel 10 Features & Specifications

Google Pixel 10 में 6.3 इंच की Actua OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2424 पिक्सल, 60-120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। यह फोन कंपनी Google Tensor G5 प्रोसेसर के साथ आता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह फोन एंड्रॉयड 16 पर चलता है। इस फोन में 4970mAh की बैटरी दी गई है जो कि 30W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात करें तो इस स्मार्टफोन की लंबाई 152.8 मिमी, चौड़ाई 72 मिमी, मोटाई 8.6 मिमी और वजन 204 ग्राम है। 

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो Pixel 10 के रियर में f/1.7 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का वाइड कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और f/3.1 अपर्चर के साथ 10.8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 10.5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ v6, एनएफसी, जीपीएस, ड्यूल सिम सपोर्ट और यूएसबी टाइप सी पोर्ट 3.2 शामिल है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  5. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  7. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  9. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.