Flipkart Freedom Sale: Samsung Galaxy F16 5G, Realme P3x 5G जैसे 15 हजार में आने वाले स्मार्टफोन्स पर बंपर डिस्काउंट

Flipkart Freedom Sale में Realme P3x 5G, OPPO K13x 5G, Motorola G45 5G, Samsung Galaxy F16 5G और Vivo T4x 5G पर छूट मिल रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 अगस्त 2025 08:59 IST
ख़ास बातें
  • OPPO K13x 5G का 6GB+128GB वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 12999 रुपये में लिस्ट है।
  • Samsung Galaxy F16 5G का 6+128 फ्लिपकार्ट पर 11,499 रुपये में लिस्ट है।
  • Vivo T4x 5G का 6GB+128GB वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 13,999 रुपये में लिस्ट है।

Vivo T4x 5G में 6500mAh की बैटरी है।

Photo Credit: Vivo

Flipkart Freedom Sale दोबारा ई-कॉमर्स साइट पर शुरू हो चुकी है। अगर आप 15 हजार रुपये के बजट में कोई नया स्मार्टफोन तलाश कर रहे हैं तो आप बिलकुल सही जगह पर आए हैं। आज हम 15 हजार रुपये में आने वाले बेस्ट स्मार्टफोन Realme P3x 5G, OPPO K13x 5G, Motorola G45 5G, Samsung Galaxy F16 5G और Vivo T4x 5G की बात कर रहे हैं। सेल के दौरान कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर का लाभ दिया जा रहा है। वहीं एक्सचेंज ऑफर में अतिरिक्त बचत हो सकती है। आइए फ्लिपकार्ट सेल में 15 हजार रुपये वाले स्मार्टफोन पर मिलने वाली डील और डिस्काउंट के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Flipkart Freedom Sale: 15 हजार वाले फोन पर डिस्काउंट

Advertisement

Realme P3x 5G
Realme P3x 5G का 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 12,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो Axis Bank Flipkart क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 5% कैशबैक (750 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 12,349 रुपये हो जाएगी। वहीं एक्सचेंज ऑफर में पुराना फोन देकर 10,950 रुपये कीमत कम हो सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।

OPPO K13x 5G
OPPO K13x 5G का 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 12,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात की जाए तो Flipkart Axis Bank क्रेडिट या डेबिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 1,000 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 11,999 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना फोन देकर 10,950 रुपये कीमत कम हो सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।

Motorola G45 5G
Motorola G45 5G का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 11,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर के मामले में IDFC Bank क्रेडिट  कार्ड ट्रांजेक्शन पर 1,500 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 10,499 रुपये हो जाएगी। वहीं एक्सचेंज ऑफर में पुराना फोन देकर 11,000 रुपये कीमत कम हो सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।

Advertisement

Vivo T4x 5G
Vivo T4x 5G का 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 13,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर में चुनिंदा बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड से भुगतान पर 500 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 13,499 रुपये हो जाएगी। वहीं एक्सचेंज ऑफर में पुराना फोन देकर 11,800 रुपये कीमत कम हो सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।

Samsung Galaxy F16 5G
Samsung Galaxy F16 5G का 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 11,499 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो Axis Bank Flipkart क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 5% कैशबैक (750 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 10,924 रुपये हो जाएगी। वहीं एक्सचेंज ऑफर में पुराना फोन देकर 9,600 रुपये कीमत कम हो सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  2. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  3. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खब
  4. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  7. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  8. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  9. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  11. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.