Flipkart अब खराब स्मार्टफोन, लैपटॉप, TV को भी एक्सचेंज करेगा, जानें क्या है नई स्कीम

इसमें कई फैक्टर्स शामिल होंगे कि खराब या डेड हो चुका स्मार्टफोन या अन्य अप्लायंस कितना पुराना है और उसकी बाहरी कंडीशन कैसी है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 जून 2023 19:08 IST
ख़ास बातें
  • अब ग्राहक Flipkart पर नॉन-फंक्शनल प्रोडक्ट को भी एक्सचेंज कर सकते हैं
  • इस प्रोग्राम में बड़े अप्लायंस भी शामिल किए गए हैं
  • एक्सचेंज वैल्यू डिवाइस की कंडीशन पर निर्भर करेगी

Flipkart के इस एक्सचेंज प्रोग्राम में स्मार्टफोन, फीचर फोन, लैपटॉप के साथ बड़े अप्लायंस भी शामिल हैं

फ्लिपकार्ट (Flipkart) ने उन ग्राहकों के लिए एक नया प्रोग्राम लॉन्च किया है, जिन्होंने अपने खराब या डेड स्मार्टफोन, लैपटॉप, फ्रिज या अन्य अप्लायंस को कबाड़ समझ कर घर के किसी कोने में रख दिया है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म द्वारा एक नया एक्सचेंज प्रोग्राम शुरू किया गया है, जिसके जरिए आप अपने नॉन-फंक्शनल स्मार्टफोन लैपटॉप, टेलीविजन रेफ्रिजरेटर और वॉशिंग मशीन को एक्सचेंज कर सकते हैं। इससे पहले एक्सचेंज में ज्यादातर प्रोडक्ट कैटेगरी में केवल चालू कंडिशन वाले डिवाइस ही लिए जाते थे।

Flipkart ने प्रेस रिलीज के जरिए अपने नए एक्सचेंज प्रोग्राम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अब ग्राहक अपने नॉन-फंक्शनल प्रोडक्ट को भी एक्सचेंज कर सकते हैं। इस प्रोग्राम में बड़े अप्लायंस भी शामिल किए गए हैं। हालांकि, नॉन-फंक्शनल डिवाइस को एक्सचेंज करने के बदले मिलने वाली वैल्यू उस डिवाइस की कंडीशन पर निर्भर करेगी।

इसमें कई फैक्टर्स शामिल होंगे कि खराब या डेड हो चुका स्मार्टफोन या अन्य अप्लायंस कितना पुराना है और उसकी बाहरी कंडीशन कैसी है।

फ्लिपकार्ट के अनुसार, प्लेटफॉर्म का एक्सचेंज प्रोग्राम खराब उपकरणों को बेचने या बदलने के लिए विक्रेता की पहचान करने और बड़े उपकरणों की डिलीवरी की व्यवस्था करने के बोझिल काम के झंझट को खत्म करता है। कंपनी ने कहा, "इस कार्यक्रम के साथ, ग्राहक न केवल अपने निष्क्रिय उपकरणों के निपटान की परेशानी मुक्त प्रक्रिया का आनंद लेंगे, बल्कि एक अच्छा मूल्य भी प्राप्त करेंगे, जिसका उपयोग अन्य प्रोडक्ट खरीदने के लिए किया जा सकता है।"
Advertisement

इसके अलावा, कंपनी ने यह भी कहा कि "फ्लिपकार्ट ने ई-वेस्ट का जिम्मेदार निपटान सुनिश्चित करने के लिए अधिकृत विक्रेताओं के साथ साझेदारी की है। निष्क्रिय प्रोडक्ट की स्थिति के आधार पर, अधिकृत विक्रेताओं द्वारा इसका नवीनीकरण, पुनर्चक्रण या जिम्मेदारी से निपटान किया जाएगा।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Flipkart, Flipkart Exchange Programme
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  3. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  4. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  5. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  6. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  7. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  8. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.