Flipkart दिवाली सेल का आखिरी दिन, 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Vivo फोन खरीदें 13 हजार से भी सस्ता

आज फ्लिपकार्ट दिवाली सेल का आखिरी दिन है और अगर आपका बजट 15,000 रुपये से कम है तो आपके लिए यह सेल फायदेमंद मौका साबित हो सकती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 अक्टूबर 2025 07:50 IST
ख़ास बातें
  • Vivo T4x 5G में 6.72 इंच की फुलएचडी प्लस डिस्प्ले मिलती है।
  • Vivo T4x 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Vivo T4x 5G में 6500mAh की बैटरी दी गई है।

Vivo T4x 5G में 6.72 इंच की फुलएचडी प्लस डिस्प्ले है।

Photo Credit: Vivo

आज फ्लिपकार्ट दिवाली सेल का आखिरी दिन है और अगर आपका बजट 15,000 रुपये से कम है तो आपके लिए यह सेल फायदेमंद मौका साबित हो सकती है। जी हां ई-कॉमर्स साइट पर Vivo का इस साल लॉन्च हुआ मिड रेंज स्मार्टफोन Vivo T4x 5G भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। ग्राहक कीमत में कटौती और बैंक ऑफर से बचत कर सकते हैं। यहां हम आपको Vivo T4x 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Vivo T4x 5G Offers & Price

Vivo T4x 5G का 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट 13,499 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि इसी साल मार्च में 13,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर के मामले में SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 500 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 12,999 रुपये हो जाएगी। वहीं एक्सचेंज ऑफर में 10,150 रुपये बचत हो सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए जाने वाले फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।

Vivo T4x 5G Features & Specifications

Vivo T4x 5G में 6.72 इंच की फुलएचडी प्लस डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2408x1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1050 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड FuntouchOS 15 पर काम करता है। इस फोन में 6500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, 4जी VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, ग्लोनास और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है।

कैमरा सेटअप के मामले में T4x 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। डाइमेंशन की बात करें में इस स्मार्टफोन की लंबाई 165.7 मिमी, चौड़ाई 76.3 मिमी, मोटाई 8.09 मिमी और वजन 208 ग्राम है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस किया गया है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड में फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  2. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  3. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  4. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  5. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  6. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  8. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  9. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  10. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.