5000mAh बैटरी, 2 बैक कैमरा के साथ Flipkart का MarQ M3 Smart फोन लॉन्च, जानें कीमत

Flipkart के ब्रांड MarQ ने भारत में अपना पहला स्मार्टफोन MarQ M3 Smart पेश किया है। 7,999 रुपये की कीमत वाला यह हैंडसेट यूजर्स को औसत स्पेसिफिकेशन्स ऑफर करता है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 सितंबर 2021 16:36 IST
ख़ास बातें
  • MarQ M3 Smart में 6.088 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है।
  • फोन में रियर में वर्टिकल कैमरा मॉड्यूल में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है।
  • यह 2 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है।

MarQ M3 Smart को Flipkart Big Billion Days Sale में 7 अक्टूबर को 6,299 रुपये की स्पेशल प्राइस में खरीदा जा सकेगा।

Flipkart के ब्रांड MarQ ने भारत में अपना पहला स्मार्टफोन MarQ M3 Smart पेश किया है। 7,999 रुपये की कीमत वाला यह हैंडसेट यूजर्स को औसत स्पेसिफिकेशन्स ऑफर करता है। फोन में ऑक्टाकोर प्रोसेसर है और रियर में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। प्रोसेसर का नाम अभी सामने नहीं आया है। फोन को दो कलर वेरिएंट में पेश किया गया है। एंड्रॉयड 10 पर चलने वाले इस फोन में एंट्री लेवल स्पेसिफिकेशन्स दी गई हैं। अक्टूबर में फोन की सेल शुरू होने के बाद इसे और भी कम कीमत पर खरीदा जा सकता है जिसकी डीटेल्स नीचे दी गई हैं।  
 

MarQ M3 Smart Price, Availability in India

MarQ M3 Smart की कीमत 7,999 रुपये है। मगर फोन को Flipkart Big Billion Days Sale में 7 अक्टूबर को उतारा जाएगा और तब इसे 6,299 रुपये की स्पेशल प्राइस में खरीदा जा सकेगा। फोन में ब्लू और ब्लैक दो कलर ऑप्शन्स दिए गए हैं।  
 

MarQ M3 Smart Specifications

Gizmochina में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार MarQ M3 Smart में 6.088 इंच का डिस्प्ले है जो 720x1560 पिक्सल का एचडी+ रिज़ॉल्यूशन और 281ppi पिक्सल डेन्सिटी देता है। यह 2.5डी कर्व्ड ग्लास स्क्रीन प्रोटेक्शन से लैस है। इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

फोन के पिछले हिस्से पर वर्टिकल कैमरा मॉड्यूल में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, बोकेह लेंस और एक एलईडी फ्लैश है। यह नाइट मोड, ब्यूटी मोड, टाइम-लैप्स और स्लो-मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग जैसी फोटोग्राफी फीचर्स को भी सपोर्ट करता है। यह हैंडसेट एंड्रॉयड 10 ओएस पर चलता है।
Advertisement

MarQ M3 Smart में 1.6GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। प्रोसेसर का नाम अभी नहीं सामने आया है। यह 2 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। ज्यादा स्टोरेज के लिए इसमें माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है। डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी है। इसमें डुअल 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ, जीपीएस, माइक्रोयूएसबी और 3.5 mm ऑडियो जैक जैसी अन्य फीचर्स हैं। फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर की कमी महसूस होती है। इसका माप 148x70.9 x10.75 mm और वजन 185 ग्राम है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: MarQ M3 Smart, MarQ M3 Smart Specifications

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  4. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  5. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  6. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  10. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.