Flipkart सेल में इन स्मार्टफोन को खरीदें सस्ते में

ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर 'बिग शॉपिंग डेज़ सेल' शुरू हो गई है। सेल 13-16 मई तक चलेगी, जिसमें कई लोकप्रिय स्मार्टफोन को 'सस्ते' में खरीदने का मौका है।

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 13 मई 2018 11:40 IST
ख़ास बातें
  • Amazon सेल की तरह फ्लिपकार्ट सेल 16 मई तक चलेगी
  • सेल के लिए कंपनी एचडीएफसी बैंक के साथ डिस्काउंट के लिए किया करार
  • स्मार्टफोन के लिए लैपटॉप और अन्य टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट पर मिल रही है छूट
ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर 'बिग शॉपिंग डेज़ सेल' शुरू हो गई है। सेल 13-16 मई तक चलेगी, जिसमें कई लोकप्रिय स्मार्टफोन को 'सस्ते' में खरीदने का मौका है। इस सेल में Honor 9 Lite, Honor 9i और Honor 8 Pro को भारी छूट के साथ खरीदा जा सकता है। इन पर 7,000 रुपये तक की छूट है और 10 फीसदी का कैशबैक दिया गया है। इस सेल में Infinix, Oppo, Samsung और Xiaomi जैसे ब्रांड के फोन को भी सस्ते में खरीदने का मौका है।

यदि स्मार्टफोन खरीदने के विचार में नहीं हैं, तो यहां कैमरे, नोटबुक व अन्य एक्सेसरीज़ भी बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। फ्लिपकार्ट ने सेल के लिए एचडीएफसी बैंक से करार किया है। इससे यूज़र को 10 फीसदी का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। यूज़र को एचडीएफसी बैंक के डेबिट व क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल खरीदारी के वक्त करना होगा।
Advertisement

Honor 9 Lite का 3 जीबी रैम वेरिएंट को यहां 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं, Honor 9 Lite का 4 जीबी वाला वेरिएंट यहां 2,000 रुपये की छूट के साथ मिल रहा है। इसी तरह Honor 9i यहां 15,999 रुपये में मिल रहा है। जिन यूज़र को Honor 8 Pro खरीदना है, उन्हें 7,000 रुपये की छूट मिलेगी। हॉनर हॉली के 3 जीबी व 2 जीबी वेरिएंट यहां 500 रुपये की छूट के साथ उपलब्ध होंगे। फ्लिपकार्ट ने खुलासा किया है कि वह 16 मई को हॉनर 10 की बिक्री रात 12 बजे से शुरू करेगी।

फ्लिपकार्ट सेल में Redmi Note 5 का 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 8,999 रुपये में मिलेगा। इसकी असल कीमत 9,999 रुपये है। फ्लिपकार्ट ने बताया है कि वह ओप्पो एफ7 के 64 जीबी वेरिएंट को भी 1,000 रुपये की छूट के साथ लाएगी। यहां इनफिनिक्स नोट 4 32 जीबी स्टोरेज को 6,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसी तरह पैनासोनिक पी95 यहां 3,999 रुपये में मिलेगा। इसकी असल कीमत 4,999 रुपये है।
Advertisement

गैलेक्सी एस7 एज को 32,900 रुपये में खरीदने का मौका है। मी मिक्स 2 हैंडसेट 25,999 रुपये में मिलेगा। इस पर 2,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट भी है। Moto X4 का 3 जीबी रैम वेरिएंट 15,999 रुपये में बेचा जा रहा है।
Advertisement

नोकिया 8 सिरोको खरीदने पर 5,000 रुपये का आईसीआईसीआई कैशबैक दिया जाएगा। फ्लिपकार्ट सेल के दौरान कुछ चुनिंदा हैंडसेट फ्लैश सेल में भी मिलेंगे। रेडमी 5ए की सेल आज 12 बजे से होगी। 16 मई को रेडमी नोट 5 प्रो दोपहर 12 बजे खरीद पाएंगे। स्मार्ट्रॉन टी.फोन पी यहां 6,499 रुपये में खरीद सकते हैं। इंटेक्स एक्वा ए4 2,999 रुपये में मिलेगा। आईवूमी मी3 को 4,777 रुपये में खरीदने का मौका है। माइक्रोमैक्स वीडियो2 को 2,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

फोन के अलावा आईपैड 10.5 इंच वाई-फाई ओन्ली के 64 जीबी वेरिएंट को यहां 'सस्ते' में खरीद सकते हैं। यानी कम से कम इस पर यूज़र 10,000 रुपये की छूट का लाभ ले सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.