Flipkart Big Saving Days Sale: Realme 6 पर मिल रही है 4,000 रुपये से ज्यादा की छूट

Flipkart Big Saving Days Sale के दौरान Realme 6 को 3,000 रुपये की छूट के साथ लिस्ट किया गया है। स्मार्टफोन के तीन वेरिएंट हैं और कंपनी तीनों ही वेरिएंट्स पर समान छूट दे कर रही है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 दिसंबर 2020 12:22 IST
ख़ास बातें
  • Flipkart पर Big Saving Days सेल चल रही है
  • सेल के दौरान Realme 6 को 4,250 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका है
  • SBI कार्ड के जरिए फोन को 10,800 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदने का मौका

Flipkart Big Saving Days सेल 22 दिसंबर को खत्म होगी

Realme 6 को Flipkart Big Saving Days सेल के दौरान बेहद कम कीमत में खरीदने का मौका मिल रहा है। रियलमी 6 पर 4,250 रुपये तक पैसे बचाने का अवसर दिया जा रहा है। बता दें कि फ्लिपकार्ट ने रियलमी 6 को 3,000 रुपये की छूट के साथ बेच रहा है और अच्छी बात यह है कि ई-कॉमर्स दिग्गज सेल के दौरान बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस जैसे ऑफर्स भी दे रहा है, जिसके चलते आप इस स्मार्टफोन को और सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं। Realme 6 कंपनी का बेहद लोकप्रिय स्मार्टफोन रहा है, जिसमें होल-पंच डिस्प्ले, 64-मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप, 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 30 वॉट फास्ट चार्जिंग जैसे प्रीमियम और जबरदस्त फीचर्स मिलते हैं। Flipkart Big Saving Days सेल के दौरान Realme 6 पर मिलने वाले सभी डील्स और ऑफर्स की जानकारी के लिए खबर को अंत कर पढ़ें।

 

Flipkart Big Saving Days Sale: Massive Discount on Realme 6

फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज़ सेल के दौरान रियलमी 6 को 3,000 रुपये की छूट के साथ लिस्ट किया गया है। स्मार्टफोन के तीन वेरिएंट हैं और कंपनी तीनों ही वेरिएंट्स पर समान छूट दे कर रही है। इस डील को और आकर्षक बनाने के लिए ग्राहक SBI बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें कि Realme 6 के 4 जीबी + 64 जीबी वेरिएंट की एमआरपी 14,999 रुपये है और इस वेरिएंट को 11,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसी तरह फोन का 6 जीबी + 64 जीबी वेरिएंट 12,999 रुपये (एमआरपी 15,999 रुपये) और 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट 14,999 (एमआरपी 17,999 रुपये) रुपये में लिस्ट किया गया है।
Advertisement

3,000 रुपये की छूट के अलावा, ग्राहक सेल के दौरान SBI क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर 10 प्रतिशत (अधिकतम 1,250 रुपये) की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं, जिसके बाद Flipkart Big Saving Days सेल के दौरान Realme 6 के 4 जीबी रैम की इफेक्टिव कीमत 10,800 रुपये, 6 जीबी रैम की कीमत 11,749 रुपये और 8 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 13,749 रुपये हो जाएगी। पुराना फोन एक्सचेंज कराने पर ग्राहक अधिकतम 14,999 रुपये की छूट प्राप्त कर सकते हैं और साथ ही फोन को 1,667 रुपये से शुरू होने वाली बिना ब्याज़ की किश्त पर भी खरीद सकते हैं। निश्चित तौर पर इस कीमत में Realme 6 एक अच्छा स्मार्टफोन है। Realme 6 के बारे में अधिक जानकारी के लिए रिव्यू पढ़ें।


याद दिला दें कि Realme 6 स्मार्टफोन की कीमत में लॉन्च के बाद से कई बार इज़ाफा हुआ है। लॉन्च के वक्त इस स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये थी, वहीं इसके टॉप वेरिएंट 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये थी। इसके बाद अप्रैल में GST बढ़ोतरी के बाद फोन की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये और टॉप वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये हो गई थी। जून में फोन एक बार फिर से महंगा हुआ, जिसके बाद शुरुआती कीमत बढ़कर 14,999 रुपये हो गई थी।
 

Realme 6 specifications

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो रियलमी 6 डुअल-सिम फोन है, जो कि एंड्रॉयड 10 पर आधारित रियलमी यूआई पर चलता है। फोन में आपको 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) अल्ट्रा स्मूथ डिस्प्ले मिलेगा, 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ। फोन में 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 90.5 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी90टी प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम दिए गए हैं। 
Advertisement

रियलमी 6 चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। कैमरा सेटअप में 64 मेगापिक्सल का Samsung GW1 प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल का कैमरा पोर्ट्रेट शॉट्स के लिए और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। Realme के इस फोन में आगे की तरफ एक मात्र 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

Realme 6 में UFS 2.1 इनबिल्ट स्टोरेज है। विकल्प दो हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन की बैटरी 4,300 एमएएच की है और यह 30 वॉट फ्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 162.1x74.8x8.9 मिलीमीटर है और वज़न 191 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Impressive performance
  • Very good battery life
  • Clean UI
  • Bad
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी90टी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  2. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  3. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  4. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  5. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  2. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  3. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  5. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  6. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  7. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  8. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  9. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  10. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.